Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने किया मिलावटी दूध जाँचने की मशीन का लोकापर्ण एवं दुग्ध संघ का निरीक्षण

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जून 2021, शुक्रवार, लालकुआँ /हल्द्वानी (सूचना)। राज्य मंत्री बाल विकास, पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने किया मिलावटी दूध जाँचने की मशीन का लोकापर्ण एवं दुग्ध संघ का निरीक्षण।

मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ में 82 लाख रुपए कीमत से क्रय की गई दूध मापने की अत्याधुनिक मशीन का लोकार्पण करने के साथ-साथ एक दर्जन पशुपालकों को चेक वितरित किए। उन्होंने नैनीताल दुग्ध संघ एवं सहकारी डेयरी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने दुग्ध संघ का निरीक्षण कर दुग्ध संघ द्वारा श्वेत क्रान्ति के क्षेत्र में चलाये जा रहे कार्यक्रमो तथा शीघ्र ही लालकुआँ में एक लाख लीटर दैनिक क्षमता का अत्याधुनिक प्लांट स्थापित किए जाने पर खुशी का इजहार किया। मंत्री द्वारा दुग्ध संघ के मुख्य प्रयोगशाला में राष्ट्रीय डेरी विकास योजना से 82 लाख 13 हजार रूपये की लागत का एफटीआरआई मिल्क एनालाइजर का लोकपर्ण किया तथा प्रशिक्षण केंद्र में पहुँचकर एक दर्जन दुग्ध उत्पादकों को सोसाइटी वेलफेयर से 48 हजार की आर्थिक सहायता के चेक वितरण किये।

इस दौरान दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा ने दुग्ध उर्पाजन में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध समितियों के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबन्धक डॉ० एचएस कुटोला द्वारा संघ की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर दुग्ध संघ द्वारा संचालित समस्त योजनाओ एंव कार्यक्रमों से विस्तार से अवगत कराया गया। नैनीताल दुग्ध संघ में राष्ट्रीय डेरी विकास योजना से 82 लाख 13 हजार रूपये की लागत से एफटीआरआई मिल्क एनालाइजर दुग्ध परीक्षण मशीन के स्थापित हो जाने के बाद अब दूध में किसी भी प्रकार की मिलावट का एक ही दूध के नमूने से मात्र 1 से 3 मिनट में 30 टेस्टों के साथ मिलावट की पूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उक्त टेस्टिंग मशीन के स्थापित हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को मिलावटी जहरीले दूध पीने से निजात मिल जाएगी।

कार्यक्रम में विधायक नवीन दुम्का, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, ब्लाक प्रमुख धारी आशारानी, प्रबन्धक निदेशक यूसीडीएफ जीवन सिह नगन्याल, उपसामान्य प्रबन्धक इंजी० आर.एम. तिवारी, उपनिदेशक संजय उपाध्याय, प्रबन्ध कमेटी सदस्य किशन सिह बिष्ट, हेमा देवी, दीपा देवी, पूर्व चेयरमैन पवन चैहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, कुंदन चुफाल, इंदर सिंह बिष्ट, समेत दुग्ध उत्पादक व कर्मचारी अधिकारी उपस्थिति थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!