Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

आदित्यनाथ ने दिया सख्त आदेश UPमें बेईमान-भ्रष्ट कर्मियों को किया जाएगा जबरन रिटायर,

UP में बेईमान-भ्रष्ट कर्मियों को किया जाएगा जबरन रिटायर, CM योगी आदित्यनाथ ने दिया सख्त आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो बेईमान-भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है कहा- तत्काल वीआरएस दे दीजिए।

लखनऊ,लोकसभा चुनाव 2019 के बाद एक बार फिर विभागीय समीक्षा में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर विभाग के विकास कार्य को धरातल पर देखना चाहते हैं। विभागों की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि अब बेईमान-भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है। इनको तत्काल वीआरएस देकर नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सचिवालय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि गलती कोई एक करता है और पूरी सरकार को कठघरे में खड़ा होना पड़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो बेईमान-भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सरकार में कोई जगह नहीं है, इन्हें तत्काल वीआरएस दे दीजिए। जिन अधिकारियों की गतिविधियां संदिग्ध हैं और जिनके विरुद्ध शिकायतें दर्ज हैं उनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिये।

उन्होंने न्यायालयों से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए और कहा कि हमें मेरिट के आधार पर समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्थाई और आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय समय से नहीं मिल पा रहा है, उन्हें तत्काल वेतन दिया जाए। आउटसोर्सिंग कर्मियों के रुके हुए वेतन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गलती एक करता है और पूरी सरकार को कठघरे में खड़ा होना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्य पद्धति सुधारने के निर्देश दिये।

उन्होंने ई-ऑफिस की कार्य प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि दो वर्ष के बाद भी शत-प्रतिशत कार्य क्यों नहीं हो पाया है। उन्होंने अधिकारियों को ई-ऑफिस की व्यवस्था को तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सही समय पर निर्णय लेने और सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। बैठक के दौरान रिक्त पदों की भर्ती के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती योग्यता के अनुसार शीघ्र ही की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन के साथ सचिवालय और सचिवालय से जुड़े समस्त भवनों में सुरक्षा और स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सभी सभागारों के नामकरण महापुरुषों के नाम पर करने के भी निर्देश दिये और कहा कि ऐसा करने से सभी को प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही बायोमेट्रिक प्रणाली को लागू किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने सचिवालय में दस्तावेजों को सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये।उन्होंने अधिकारियों को मेरिट के आधार पर समस्या का समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसा करने से लोगों के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा। मुख्यमंत्री निर्देश देते हुए कहा कि सभी शासकीय कर्मियों का डाटा मानव सम्पदा पोर्टल में फीड कराकर अद्यतन किया जाए, ताकि सेवा सम्बंधी प्रकरणों का समय से निस्तांतरण हो सके। आईजीआरएस की मॉनिटरिंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधान भवन व सचिवालय से सम्बद्ध सभी भवनों में किसी बाहरी व्यक्ति को मोबाइल फोन लेकर आने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इन भवनों में सभी सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए कार्ययोजना पेश करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक भवन के सभी सभागारों या सभाकक्षों का नामकरण किया जाए और नामकरण ऐसा हो, जो लोगों को प्रभावित और प्रेरित करे। पिछले साल तीन निजी सचिवों की गिरफ्तारी के प्रकरण की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट, दागी, संदिग्ध गतिविधि में लिप्त और शासन की मंशा के प्रतिकूल आचरण करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों के सेवा सम्बन्धी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, समस्या का समाधान मेरिट के आधार पर किया जाए और कर्मियों के वेतन, मानदेय आदि का नियमित और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय के सभी कार्यालयों में सभी दस्तावेजों को व्यवस्थित और सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए।

सचिवालय की सुरक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय में सम्बंधित अधिकारियों के अतिरिक्त किसी को भी फोन लेकर आने की अनुमति नहीं है। इसके लिये उन्होंने अधिकारियों को सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिये। अधिकारियों के लोकभवन व विधानभवन के सामने होर्डिंग और बैनर को लेकर किये गये सवाल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से होर्डिंग और बैनर हटाने के निर्देश दिये।

अफसर व कर्मचारी फील्ड में दिखें

खादी विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा हैै कि खादी विभाग में ढेरों संभावनाएं हैं। विभाग के अफसर और कर्मचारी फील्ड में जाएं। जो अफसर और कर्मचारी मुख्यालय छोड़कर जिलों और अन्य जगहों पर नहीं जाते हैं, उन्हें तत्काल स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) दे देनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर सरकार आठ कंबल कारखाने चलाएगी। कारखानों में जो कंबल तैयार होंगे, उन्हें राज्य सरकार खरीद कर गरीबों को बांटेगी। उन्होंने गोरखपुर में खजनी के खादी उत्पादन केंद्र को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने गांधी जयंती के अवसर पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर 1000 लोगों को सोलर चरखे मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर खादी प्लाजा तैयार करवाने का निर्देश भी दिया। स्वदेशी, स्वच्छता, स्वरोजगार, स्वालाम्बन को जोड़ते हुए गांधी जयंती पर भव्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने हर मंडल मुख्यालय जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। हर जिले में 1.50 लाख लोगों को रोजगार से जोड़ने का आह्वान किया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर एक लोगो भी तैयार करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को ही हर साल लगभग 10 लाख कंबल चाहिए। 1.74 करोड़ बच्चों को दो सेट स्कूल यूनिफॉर्म चाहिए। अगर खादी विभाग इसकी आपूर्ति कर सके तो विभाग का कायाकल्प भी होगा और स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूपीका और यूपी हैंडलूम की बंद पड़ी संपत्तियों का विभाग अपने स्तर से उपयोग करे, जिससे कि लोगों को रोजगार मिल सकेंगे।

कुम्हारों को मुफ्त में दें तालाब की मिट्टी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्हारों को गांव के तालाब की मिट्टी मुफ्त में दी जाए, जिससे माटी कला बोर्ड को प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने गांव में कुम्हारों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रमाण पत्र मुहैया कराकर सम्मानित करने का निर्देश दिया। कहा कि इसी सर्टिफिकेट के आधार पर उन्हें गांव के तालाब का पट्टा दिया जाना चाहिए। माटी कला बोर्ड को तकनीकी के साथ जोड़ने और कुल्हड़ को स्टैंडर्ड साइज और डिजाइन के साथ बनवाने का निर्देश दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!