Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल ने ली एनएचएआई/एनएच से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ० एस.के. बरनवाल की अध्यक्षता में एनएचएआई/एनएच से संबंधित भूमि अर्जन प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी ने एनएच 72 भूमि अधिग्रहण की प्रगति तथा मसूरी टनल की प्रगति के साथ ही माजरा-आशारोड़ी परियोजना के संबंध में कार्यों में तेजी लाने के साथ ही मुआवजा वितरण में तेजी लान के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने एनएचएआई/एनएच के अधिकारियों को योजनाओं हेतु भूमि के प्रस्ताव, रिर्पोट/मूल्याकंन आदि प्रकरण जो लम्बित है पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रिर्पोट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कास्तकारों/भू-स्वामियों जिनको मुआवजा वितरित किया जाना है, के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। ऋषिकेश-भानियावाला मार्ग के चौड़ीकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी लेने पर सक्षम प्राधिकारी भू-अघ्यापति अधिकारी ने अवगत कराया है कि उक्त रोड़ चौड़ीकरण हेतु 3डी का प्रकाशन हो गया है तथा मसूरी-चकराता रोड़ की डीपीआर बनाई गई है।

अपर जिलाधिकारी ने एनएच के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोगीवाला एवं अजबपुर फ्लाई ओवर से एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण हटायें तथा इस कार्य में पुलिस की सहायता लें।

बैठक में उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द दुर्गापाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप जिलाधिकारी ऋषिकेश एस.एस. नेगी, एनएचएआई प्रबंधक सुनील सिसोदिया, एनएच से अधि० अभि० रचना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!