Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

अपर निदेशक सूचना डॉ० अनिल चंदोला एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा हुए सेवानिवृत्त

रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में दोनों अधिकारियों को दी गई विदाई

यदि हम किसी कार्य को दिल से करते हैं, तो मन में ऊर्जा का संचार स्वतः ही हो जाता है : महानिदेशक सूचना

जो कार्य टीम भावन से होते हैं, उनके परिणाम अधिक सुखद होते हैं : डॉ० अनिल चंदोला

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 दिसम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, उत्तराखण्ड के अपर निदेशक डॉ० अनिल चंदोला एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा की सेवानिवृत्ति के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में दोनों अधिकारियों को विदाई दी गई ।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि अपर निदेशक डॉ० अनिल चंदोला की सूचना विभाग में एक कुशल प्रशासक के रूप में बड़ी छवि रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर विभाग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूचना महानिदेशक ने कहा कि मनुष्य के जीवन के सबसे महत्वपूर्ण समय उसका सेवाकाल होता है। हमारे जीवन का यह अनमोल समय होता है, क्योंकि राष्ट्र सेवा के लिए अपना योगदान देने का यह सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने कहा कि डॉ० अनिल चंदोला एवं गोपाल सिंह राणा ने सूचना विभाग में लंबे समय तक सेवायें दी। उन्होंने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि यदि हम किसी कार्य को दिल से करते हैं, तो मन में ऊर्जा का संचार स्वतः ही हो जाता है। जब कर्म के प्रति भावना जुड़ी होती है, तो वह मन को संतुष्टि और प्रसन्नता देती है। कार्य के साथ सद्व्यवहार एवं विनम्रता बहुत जरूरी है। आम जन तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने में सूचना विभाग की बड़ी जिम्मेदारी होती है। सभी को टीम भावना से कार्य कर आगे बढ़ना है।

अपर निदेशक डॉ० अनिल चंदोला

अपर निदेशक डॉ० अनिल चंदोला ने अपने 36 वर्षों के सेवाकाल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इन 36 सालों में उन्हें उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि जो कार्य टीम भावन से होते हैं, उनके परिणाम अधिक सुखद होते हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग को आधुनिक संसाधनों के अधिक उपयोग पर बल देना होगा।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा ने भी अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सेवाकाल के दौरान साथ कार्य करने वाले सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों का भी आभार व्यक्त किया।

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सिंह राणा

इस अवसर पर संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी, के.एस. चौहान, संयुक्त निदेशक (से.नि.) राजेश कुमार, उप निदेशक डॉ० नितिन उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां, सहायक निदेशक श्रीमती अर्चना एवं विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!