Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

एमडीडीए की विभिन्न परियोजनाओं का अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

तरला नागल में निर्माणाधीन सिटी पार्क में चेक डैम बनाने के दिये निर्देश

आईएसबीटी को और अधिक सुविधायुक्त बनाने व जल्द ही मॉल के संचालन के भी दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023, देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने आज मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। तरला नागल में निर्माणाधीन सिटी पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि यहां पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के लिहाज से कार्य किया जाए। इस हेतु यहां से गुजरने वाले नाले में चेक डैम बनाये जा सकते हैं।

अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन आज उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी के साथ सबसे पहले तरला नागल स्थित निर्माणाधीन सिटी पार्क की साइट पर पहुँचे। यहां चल रहे कार्यों पर उनके द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही निर्देश दिए कि यहां पर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था के साथ ही यहां से गुजरने वाले नाले पर चेक डैम बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के आने पर यह चेक डैम आकर्षण का केंद्र भी बन सकेगा। इसके अलावा अधिकाधिक पौधों के रोपण के भी उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने सहस्त्रधारा रोड पर प्राधिकरण की निर्माणाधीन आलयम आवासीय योजना के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने आईएसबीटी परिसर का भी निरीक्षण करते हुए इसे और अधिक सुव्यवस्थित करने के लिए कहा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय ने कहा कि रेमकी कंपनी से प्राधिकरण ने आईएसबीटी व मॉल दोनों का संचालन अपने हाथ में ले लिया है। बताया कि जल्द ही मॉल का भी संचालन शुरू किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं का आईएसबीटी में विशेष ख्याल रखा जाए। उन्होंने कहा कि बड़े महानगरों की तर्ज पर इसका विकास किया जाए। इसके बाद एसीएस ने आईएसबीटी आवासीय परियोजना का भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनों का आज निरीक्षण किया गया है, उनके कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि आमजन को जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के सचिव मोहन सिंह बर्निया, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार व विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर मुख्य सचिव ने इन्वेस्टर समिट के लिए कराये जा रहे कार्यों पर जताया संतोष

अपर मुख्य सचिव ने दिसंबर माह में होने जा रही इन्वेस्टर समिट के लिए एमडीडीए द्वारा शहर में कराई जा रही वॉल पेंटिंग इत्यादि की निरीक्षण उपरांत प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा से पहले इन कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए। उपाध्यक्ष ने कहा कि जी-20 की तर्ज पर ही एमडीडीए द्वारा पूरे शहर का सौन्दर्यकरण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर साइनेज के साथ ही वॉल पेंटिंग के कार्य द्रुत गति से किये जा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!