Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपर मुख्य सचिव गृह आनन्द बर्द्धन ने की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक

  • अपर मुख्य सचिव गृह आनन्द बर्द्धन व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के बीच 16 बिंदुओं पर हुई विस्तार से चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड के अपर मुख्य सचिव गृह आनन्द बर्द्धन ने DGP अशोक कुमार की मौजूदगी में पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 16 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

उक्त विचार-विमर्श के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड नीलेश आनन्द भरणे द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से पुलिस विभाग के मुद्दों के सम्बन्ध में उनको अवगत कराया गया।

प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए विजन SMART (S-Sensitive & Strict, M-Modern with Mobility, A-Alert & Accountable, R- Reliable & Responsive, T-Trained & Techno-Savvy) Policing पर उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की अपर मुख्य सचिव, गृह द्वारा सराहना की गयी।

बैठक में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया :

➤  कार्मिक, प्रोवजिनिंग, आधुनिकीकरण, पुलिस कल्याण, कानून व्यवस्था, फायर, संचार, ड्रग्स, साइबर क्राइम आदि मुद्दों पर गहराई से मंथन एवं चर्चा।
➤  एंटी ड्रग्स, नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों हेतु पॉलिसी पर चर्चा।
➤  पायलट प्रोजेक्ट के रूप में तीन जनपदों- ऊधमसिहनगर, देहरादून, हरिद्वार में ट्रैफिक थाने खोले जाने पर भी चर्चा।
➤  अतिमहत्वपूर्ण यथा धारी, केदारकांठा, चोपता आदि में थाने/चौकियां खोले जाने पर चर्चा।
➤  श्रीनगर एवं अल्मोड़ा में साइबर थाने की शाखा खोले जाने पर चर्चा।
➤  जवानों के 4600 ग्रेड पे को शीघ्र कराये जाने पर चर्चा करते हुए अनुरोध किया गया।
➤  उपनिरीक्षक एवं मुख्य आरक्षी नियमावली में संशोधन जल्द से जल्द पारित करने हेतु अनुरोध।
➤  गैरसैंण में आईआरबी की तीसरी बटालियन की स्थापना पर चर्चा।
➤  सिटी एवं हाइवे पेट्रोल हेतु आधुनिक वाहनों की स्वीकृति हेतु अनुरोध किया गया।
➤  जवानों को वर्दी के स्थान पर वर्दी भत्ता दिये जाने पर अपर मुख्य सचिव, गृह द्वारा सहमति व्यक्त की गयी।
➤  पुलिस कर्मियों हेतु पुरस्कार राशि को बढ़ाये जाने पर चर्चा करते हुए सैद्धांतिक सहमति दी गयी।
➤  पुलिस आधुनिकीकरण हेतु बजट बढ़ाये जाने का अनुरोध किया गया।
➤  नई फायर यूनिट खोले जाने तथा प्रशिक्षण भत्ते प्रदान करने का अनुरोध।
➤  प्रदेश में पुलिस भवनों, थाना/चौकियों के भवनों हेतु बजट रिलीज करने और बढ़ाने का अनुरोध।
➤  निष्क्रिय वाहनों के स्थान पर नए वाहनों स्वीकृत करने पर चर्चा।
➤  पीएसी के जवानों को मूवमेंट हेतु ट्रकों के स्थान पर बसों से मूवमेंट कराने हेतु बसों का नियतन बढ़ाने हेतु अनुरोध।

पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों के सम्बन्ध में कहा गया कि उत्तराखण्ड पुलिस ने विगत वर्षों में काफी कुछ हासिल किया है, संवेदनशील पुलिसिंग की ओर भी काफी काम हुआ है, साइबर में बहुत काम हुआ है।

अपराध एवं कानून व्यवस्था में हम देशभर में अच्छा कर रहे हैं। हमें आधारभूत संरचना (infrastructure) और आधुनिकरण हेतु शासन की मदद की आवश्यकता है। मा0 प्रधानमंत्री  की स्मार्ट पुलिसिंग की अवधारणा पर उत्तराखण्ड पुलिस अग्रसर है।

अपर मुख्य सचिव, गृह, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन, ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को स्मार्ट पुलिस बनाने में शासन पुलिस मुख्यालय के साथ है और हम इस ओर पूरा सहयोग करेंगे।

बैठक में उत्तराखण्ड शासन के सचिव गृह रंजीत सिन्हा, अपर सचिव गृह : कृष्ण कुमार वी.के., अपर सचिव गृह : अतर सिंह, सहित अपर पुलिस महानिदेशक, सी0बी0सी0आई0डी0/पीएसी : पी.वे.के. प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन : अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम : अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था : वी. मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा : संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक, फायर : ए.पी. अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण : पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक : पुष्पक ज्योति, सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!