Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

अभिनेत्री कंगना ने पेरिस में मिडिल स्कूल के टीचर का सिर कलम करने पर भारत में इनटोलरेंस गैंग की चुप्पी पर उठाए सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अक्टूबर, 2020, रविवार। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट ने पेरिस में मिडिल स्कूल के इतिहास के टीचर का सिर कलम करने पर भारत में इनटोलरेंस गैंग की चुप्पी पर सवाल उठाए हैंl कंगना रनोट ने शनिवार को पेरिस में हुए स्कूल टीचर की हत्या पर शोक व्यक्त किया और उन्होंने इसकी निंदा भी कीl गौरतलब है कि मृत टीचर ने अपने छात्रों को प्रोफेट मोहम्मद की बनी कार्टून दिखाई थीl कंगना ने इसे ‘इनटोलरेंस टू क्रिटिसिजम’ बतायाl

कंगना रनोट ने ट्वीट कर पूछा है, ‘एक कार्टून के लिए टीचर का सिर कलम कर दिया गयाl हम सिर्फ यह सोच सकते हैं कि जब भारत पर आक्रमण हो रहे थे, तब उन्होंने क्या-क्या किया होगाl आज के डिजिटल और पढ़ाई लिखाई के युग में इस प्रकार की घटना घटित हो रही हैl तब के भारत में क्या-क्या देशवासियों ने झेला होगाl’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ‘मैं इस बात से बहुत परेशान हो जाती हूं कि एक धर्म जो की बहुत ही इनटोलरेंट है क्रिटिसिजम को लेकर और बहुत ज्यादा पुरुष प्रधान हैl महिलाओं का सम्मान नहीं करता, ना ही प्राणियों का, ना ही वनस्पतियों का लेकिन आज भी वह सबसे तेजी से बढ़ने वाला धर्म है और इसका बचाव कुछ पढ़े-लिखे इंटेलिजेंट लोग भी करते हैंl कैसे?’

गौरतलब है कि इतिहास के टीचर का सिर कलम करने वाले को पेरिस में पुलिस ने गोली मार दी हैl आतंकी ने करीब 5:00 बजे चाकू से टीचर पर हमला किया गया थाl इसके बाद पुलिस ने हमलावर को गोली मार दीl गौरतलब है कि 5 वर्ष पहले मैगजीन चार्ली हेब्डो ने भी प्रोफेट मोहम्मद का एक कैरीकेचर छापा थाl तब उनके दफ्तर पर आतंकी हमला किया गया थाl

कंगना रनोट के अलावा और भी कई कलाकारों ने इसपर अपनी बात रखी है और इस घटना पर दुख और आक्रोश जताया हैl लोग कई कलाकारों की चुप्पी पर भी प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैंl

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!