Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बेहद नाजुक, डॉक्टर्स के इलाज पर नहीं कर रहे पॉजिटिव रेस्पॉन्स

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अक्टूबर 2020, मंगलवार। वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी लंबे समय से बीमार हैं, लेकिन सोमवार को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। अब सौमित्र चटर्जी की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टर्स के इलाज पर वो पॉजिटिव रेस्पॉन्स नहीं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद उन्हें शाम को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है और अभी वो कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

डॉक्टर्स का कहना है कि सोमवार से पहले तक उनकी किडनी बिना किसी सपोर्ट के काम कर रही थीं, लेकिन अब के यूरिया और सोडियम की मात्रा और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर पर लेने के बाद उनकी स्थिति ठीक थी, लेकिन रात में डॉक्टर्स ने बताया कि पहली बार उनकी किडनी में भी दिक्कत सामने आ रही है, जो पहले जब वो अस्पताल में भर्ती हुए थे, तब भी नहीं थी।

एक निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि 85 वर्षीय कलाकार पर इलाज का असर नहीं हो रहा है और पिछले 24 घंटे में उनके प्लेटलेट्स की संख्या और घट गई है और वो बहुत कम होश में हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत ठीक नहीं है और हालत बिगड़ रही है। वहीं, अभिनेता की उम्र और पहले से अन्य बीमारियां डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है।

विदित रहे कि इससे पहले 6 अक्टूबर को भी कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद उन्हें 6 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि, इसके बाद उनका कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आ गया था और वो ठीक हो गए थे। हालांकि, बाद में उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। अभी एक्टर डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनका ध्यान रखा जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोग उनसे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स पर कमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!