Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
ताज़ा खबरेंदेश

फिल्म जगत में एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 अक्टूबर 2021, सोमवार, सुकमा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण व फिल्म जगत में एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया जा रहा है। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

  • आइसीएमआर के पूर्व प्रमुख साइंटिस्ट डाक्टर रमन गंगाखेडकर को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।
  • इनके अलावा शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को 2020 के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में पहुंचे।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में कार्यक्रम शुरू होगा।

हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!