Breaking News :
>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

शादी के 15 साल बाद आमिर खान और किरण राव ने लिया तलाक, कहा : “अंत नहीं, नई शुरुआत है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जुलाई 2021, शनिवार, नई दिल्ली।  बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली ख़बर आ रही है। बेहतरीन एक्टर आमिर ख़ान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव ने 15 साल की शादी के बाद अलग होने का फ़ैसला किया है। दोनों ने एक साझा स्टेटमेंट जारी करके इस बारे में मीडिया के ज़रिए सूचना अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों तक पहुंचाई है।

आमिर और किरण की ओर से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है : इन ख़ूबसूरत 15 सालों में हमने एक-दूसरे के साथ उम्रभर का अनुभव, अच्छे पल और हंसना-खिलखिलाना हासिल किया है। हमारी रिलेशनशिप में सिर्फ़ भरोसा, सम्मान और प्यार था। अब हम अपने जीवन में एक नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं : पति-पत्नी के तौर पर नही, लेकिन माता-पिता और परिवार के तौर पर। हमने अलग होने का फ़ैसला कुछ वक़्त पहले ही किया है और अब हम अलग रहने की इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए सहज हैं, बिल्कुल उस तरह जैसे एक्सटेंडेड फैमिली रहती हैं। अपने बेटे आज़ाद के लिए हम समर्पित माता-पिता रहेंगे, जिसे हम साथ में पालेंगे और बड़ा करेंगे। हम अपनी फ़िल्मों, पानी फाउंडेशन और दूसरे प्रोजेक्ट्स में साथ काम करते रहेंगे, जिनके लिए हम दोनों ही पैशनेट हैं।

हमारे परिवार और दोस्तों का बहुत शुक्रिया, जिन्होंने हमें समझा और सपोर्ट किया। उनके बिना हम इतना बड़ा फ़ैसला लेने में असमर्थ थे। हम अपने शुभचिंतकों से उनके दुआओं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं। बिल्कुल हमारी तरह आप भी इस तलाक़ को एक अंत की तरह नहीं देखेंगे, बल्कि एक नये सफ़र की शुरुआत होगी।

बता दें, आमिर और किरण राव ने 28 दिसम्बर 2005 में शादी की थी और दोनों का 10 साल का बेटा आज़ाद राव ख़ान भी है।

आमिर की किरण से दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से 18 अप्रैल 1986 को हुई थी।

साल 2002 में आमिर ने रीना को तलाक़ दे दिया। पहली शादी से दोनों के दो बच्चे ज़ुनैद और आइरा हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!