Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर एफडीए की टीम द्वारा की गई सैंपलिंग निरीक्षण की कार्रवाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2021, गुरूवार, देहरादून। सभी नागरिकों को सुरक्षित हाइजेनिक एवं पौष्टिक खाद्य वस्तुयें सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर एफडीए की संयुक्त टीम पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी, जिसमें एफडीए की टीम में उपायुक्त लैब डॉ० राजेंद्र सिंह कठैत, अभिहित अधिकारी श्रीपीसी जोशी अश्वनी सिंह एवं संजय सिंह एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह संजय तिवारी मंजू रावत के साथ फूड सेफ्टी विजिलेंस टीम संयुक्त रुप से निरीक्षण की कार्रवाई करेगी, जिसमें विशेषकर दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुयें ऑयल दूध आटा मैदा मसाले एवं हाई रिस्क कैटेगरी फूडआदि की सेंपलिंग एवं लैब मैं जाँच राजकीय लैब में कराई जा रही है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी देहरादून पीसी जोशी द्वारा बताया है कि जनपद देहरादून में यह अभियान शुरू किया गया है, जिसमें विशेषकर निर्माता एवं होलसेल विक्रेता प्रतिष्ठान में प्रथम चरण में यह कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे लगातार जारी रहेगा। अभियान के तहत आज ऋषिकेश एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई, जिसमें विशेषकर खाद्य वस्तु निर्माता प्रतिष्ठान में सैंपलिंग निरीक्षण छापेमारी की कार्रवाई की गई और खाद्य तेल, मिल्क प्रोडक्टआदि के नमूने परीक्षण हेतु प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए। लैब की रिपोर्ट के अनुसार ही आगे खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। भारतीय खाद्य सरक्षा प्राधिकरण द्वारा फूड सेफ्टी कंप्लायंस सिस्टम कार्यक्रम देशभर में लागू किया गया है जिसके तहत खाद्य निर्माताओं को प्रोडक्ट की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु प्रोडक्ट की जाँ च स्वयं भी अधिकृत लेब में ठीक 6 माह में करनी होगी।

सेंपलिंग निरीक्षण टीम में आज जाँच हेतु ऋषिकेश क्षेत्र में एफडीए के उपायुक्त लैब डॉक्टर राजेंद्र सिंह कठैत के नेतृत्व में सैंपलिंग निरीक्षण की कार्रवाई की गई जिसमें अभिहित अधिकारी पीसी जोशी एवं अश्वनी सिंह, संजय सिंह एवं वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, संजय तिवारी, श्रीमती मंजू रावत एवं फूड सेफ्टी विजिलेंस टीम से उप निरीक्षक जगदीश रतूड़ी, संजय नेगी, योगेंद्र नेगी एवं तहसीलदार ऋषिकेश एवं कोतवाली ऋषिकेश से उप निरीक्षक आदि उपस्थित थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!