Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा : हल्की बारिश और ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अक्टूबर 2021, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदलने लगा है। खासकर पर्वतीय इलाकों में बादल और धूप की आंख-मिचौनी के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्र केदारनाथ समेत अन्य ऊंची चोटियों पर शनिवार को हिमपात हुआ। जबकि, मैदानों में हल्के बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी प्रदेश में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। इस बीच पहाड़ों में ठंड में भी इजाफा होने लगा है। नई टिहरी, मसूरी सहित अन्य स्थानों पर सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

शनिवार को केदारनाथ की चोटियों पर दोपहर बाद हल्की बर्फबारी हुई। जिससे मंदिर परिसर में कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी। वहीं, चमोली जिले की नीति-मलारी घाटी में भारी बर्फबारी के बाद ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं। छ: दिन बाद भी सीमा सड़क संगठन की ओर से तमक में जोशीमठ-मलारी हाईवे को नहीं खोला जा सका है। इससे सीमांत क्षेत्र के एक हजार से अधिक ग्रामीण अभी भी गांवों में ही फंसे हुए हैं। उधर, कुमाऊं में भी दिनभर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

वहीं, केदारनाथ में बर्फबारी के बावजूद भक्त लंबी लाइन लगाकर बाबा के दर्शनों को घंटों इंतजार करते रहे। बर्फबारी होने से केदारनाथ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वही अब तक डेढ़ लाख से अधिक भक्त भोले बाबा के दर्शन कर चुके हैं।शनिवार को केदारनाथ में दोपहर बाद बर्फबारी हुई। हालांकि बर्फ जमी नहीं, लेकिन बर्फबारी के बावजूद भक्त लंबी लाइन लगाकर केदार बाबा के दर्शनों का घंटों इंतजार करते रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!