Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
उत्तराखण्ड

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन मौसम के तेवर और तल्ख रहेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 5 जून 2020, उत्तराखंड में बारिश का दौर जोर पकड़ने लगा है। गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में  गुरुवार की शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को भी जारी है। वहीं, केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर हिमपात की सूचना भी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन मौसम के तेवर और तल्ख रहेंगे। आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन मैदानी इलाकों में करीब 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह भारी बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई जा रही है।

दून में देर रात मूसलाधार बारिश

दून में गुरुवार को सुबह से धूप खिली रहने के बाद शाम को काले बादल घिर आए। रात होते-होते माध्यम हवाओं के साथ बौछारें पड़ने लगीं। रात नौ बजे के बाद शहर के अधिकांश इलाकों में बारिश शुरू हुई, जो सुबह तक तक जारी रही। इस दौरान तापमान में भी भारी गिरावट आई। साथ ही मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें तालाब बन गईं। अभी भी दून में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।

बारिश का दौर जारी, ऊंची चोटियों में हिमपात  

उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय जिलों में शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी है। रुद्रप्रयाग के केदारनाथ, उत्तरकाशी के गंगोत्री व यमुनोत्री, कुमाऊं के पिथौरागढ़ में शुक्रवार की सुबह भी बारिश जारी रही। वहीं, अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए हैं। साथ ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। केदारनाथ की ऊंची चोटियों में हिमपात की सूचा भी है।

सामान्य से 50 फीसद अधिक बारिश 

उत्तराखंड में इस बार प्री-मानसून में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीते पखवाड़े में बारिश सामान्य से 50 फीसद अधिक रही। दून में पिछले कई दिनों से हर शाम को हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। गत रात से देहरादून, मसूरी और आसपास के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश हुई।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। अधिकांश इलाकों में बारिश व ओलावृष्टि का क्रम बना रहेगा। जबकि, मैदानी इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

दून के कई इलाकों में गुल रही बिजली

शहर में गुरुवार रात को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। पथरीबाग क्षेत्र में बारिश शुरू होते ही रात करीब साढ़े आठ बजे बिजली गुल हो गई। दो घंटे बीतने के बाद भी जब बिजली नहीं आई तो लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन किए, मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। टोल फ्री नंबर पर भंडारी बाग सब स्टेशन पर ब्रेक डाउन की जानकारी दी गई।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर—————–अधितम———-न्यूनतम

देहरादून—————33.2————21.2

उत्तरकाशी————24.8————18.0

मसूरी——————21.2————14.2

टिहरी——————23.4————14.4

हरिद्वार—————34.8————22.1

जोशीमठ—————22.3————13.6

पिथौरागढ़————-27.4————16.0

अल्मोड़ा—————25.6————14.4

मुक्तेश्वर————–18.5————12.9

नैनीताल—————22.8————14.0

यूएसनगर————-32.0————-24.5

चंपावत—————-25.3————12.2

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!