Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों से बदरीनाथ धाम को ‘स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने में जुटी प्रदेश सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों के क्रम में बदरीनाथ धाम को ‘स्मार्ट स्प्रिचुअल हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने में जुटी प्रदेश सरकार ने बदरीनाथ में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए केंद्र सरकार के उपक्रम वाप्कोस (वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विस) को कार्यदायी संस्था नामित किया है। बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

बदरीनाथ धाम के संबंध में कैबिनेट के समक्ष रखे गए प्रस्ताव में बताया गया कि बदरीनाथ में अलकनंदा नदी पर मंदिर परिसर में 11 करोड़ के कार्य वाप्कोस द्वारा किए जा रहे हैं। इसके अलावा जलशक्ति मंत्रालय की ओर से भी वहां 15 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही करीब 75 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य कराए जाने हैं, जिसके लिए वाप्कोस को कार्यदायी संस्था नामित करने पर जोर दिया गया। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूर कर दिया। तय किया गया कि वाप्कोस को सेंटेज के रूप में कार्य लागत का अधिकतम 3.5 फीसद देय होगा।

केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के अनुरूप गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के प्रशासनिक भवन में शामिल आठ भवनों के अलावा सरस्वती व मंदाकिनी नदी के संगम पर पूर्व में निर्मित घाट के ध्वस्तीकरण के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई है। ध्वस्त की जाने वाली परिसंपत्तियों के स्थान पर मास्टर प्लान के अनुरूप प्रशासनिक भवन, म्यूजियम, अस्पताल भवन, पुलिस स्टेशन, अतिथि गृह, प्रशासनिक कमांड व नियंत्रण केंद्र आदि का निर्माण 54.62 करोड़ की लागत से किया जाना प्रस्तावित है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!