Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

21 दिसंबर को प्रयागराज में होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में गोरखपुर से करीब चार हजार महिलायें जायेंगी

महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं प्रधानमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसंबर 2021, गुरुवार, प्रयागराज। प्रयागराज में 21 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में गोरखपुर से करीब चार हजार महिलाएं जाएंगी। चार वर्गों में इन महिलाओं का चयन किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। संबोधन के जरिए प्रधानमंत्री महिलाओं का हौसला भी बढ़ाएंगे।

महिलाओं को ले जाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की जाएगी और उनके ठहरने एवं खाने का इंतजाम प्रयागराज में किया जाएगा। 20 दिसंबर को सभी महिलाओं को गोरखपुर से रवाना किया जाएगा। गोरखपुर से जाने वाली महिलाओं की सूची में अब तक चार हजार से अधिक नाम शामिल किए जा चुके हैं। इसमें और बढ़ोत्तरी हो सकती है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) स्वयं सहायता समूहों को चार वर्गों में विभक्त किया गया है। पहले वर्ग में बैंक‍िंग कारेस्पांडेंट (बीसी) सखी योजना के तहत चयनित महिलाओं को शामिल किया जाएगा। दूसरे वर्ग में टेक होम राशन (कुपोषण को खत्म करने के लिए घर तक पोषण आहार पहुंचाना) योजना में काम करने वाली महिलाओं के नाम शामिल किए जा रहे हैं।

तीसरा वर्ग सामुदायिक शौचालय की देखरेख के लिए तैनात महिलाओं का है। इस सूची में 1194 महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं। इसी तरह कन्या सुमंगला योजना का लाभ पहुंचाने में मदद करने वाली 800 महिलाओं को चौथे वर्ग में रखा गया है। इस संख्या में अभी और बढ़ोत्तरी हो सकती है। बस द्वारा इन महिलाओं को गोरखपुर से प्रयागराज ले जाया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

एनआरएलएम के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रयागराज भेजा जा रहा है। चार वर्गों में इन महिलाओं का चयन किया जा रहा है। अभी तक करीब चार हजार महिलाओं की सूची तैयार की गई है। जल्द ही सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!