Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं लिए नामित नोडल अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मई 2022, शुक्रवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं लिए नामित नोडल अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ गूगल मीट के माध्यम से बैठक कर यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि वे अपने निर्धारित क्षेत्र में नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण कर शौचालयों में सफाई व्यवस्था व पानी की आपूर्ति, पार्किंग स्थल पर समुचित व्यवस्था, सड़क सुरक्षा कार्यों, विद्युत आपूर्ति, दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा होने सम्बन्धी कार्यों का जायजा लें तथा व्यवस्थाओं को सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी से सम्पर्क स्थापित कर दुरुस्त करवाना भी सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय में सफाई व्यवस्था बनाये रखना तथा पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखना सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण है! इसलिए इन कार्यो पर अधिक ध्यान देने की आवश्यक है। सम्बन्धित विभागों से सफाई कर्मियों के फोन नम्बर ले लिये जायें तथा तत्काल सम्पर्क स्थापित कर शौचालयों में सफाई करवायी जाय। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि क्षेत्र में तैनात चिकित्सकों के फोन नम्बर भी साथ में रखें ताकि यात्रा पर आये किसी यात्री का स्वास्थ्य खराब होने पर तुरन्त सहायता हेतु सम्पर्क स्थापित किया जा सके। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि होटल, ढाबों व दुकानों के संचालको द्वारा तीर्थ यात्रियों से किसी प्रकार की ओवर चार्जिंग न ली जाय। सभी होटल, ढाबों व दुकानों पर रेट लिस्ट चस्पा हो। रेट लिस्ट चस्पा न होने पर डीएसओ व एसडीएम के माध्यम से सम्बन्धित को दुकान बन्द करवाये जाने की लिखित चेतावनी जारी की जाय! जिलाधिकारी ने विद्युत व पेयजल की सुचारू आपूर्ति रखने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियो को दिये। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा गंगा व यमुना नदी में वस्त्रदान किये जा रहे हैं। इसे रोकने के लिए व्यापक प्रयास हो। तीर्थ यात्रियों को मन्दिर समिति से समन्वय बनाकर जागरूक किया जाय कि गंगा व यमुना नदी की स्वच्छता, निर्मलता व अविरलता बनाये रखने के लिए नदियों में वस्त्र दान न किया जाय।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटो के साथ अलग से बैठक कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाये रखें। जिलाधिकारी ने गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग से न जुड़ने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारी को दिये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!