Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आपदा के समय सहयोग करने के बजाय राजनीतिक रोटियाँ सेंक रही है “आप” : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 सितम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। आपदाकाल में मदद करने के बजाय आम आदमी पार्टी बेवजह धरने प्रदर्शन कर अपनी राजनीतिक रोटियाँ सेंकने का प्रयास कर रही है।

उक्त बात लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को उनके सुभाष सुभाष रोड स्थित कार्यालय पर आम आदमी पार्टी द्वारा किये प्रदर्शन के जवाब में कही।

लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अतिवृष्टि की वजह से अत्यधिक पानी आने के कारण रानीपोखरी स्थित जाखन नदी पुल क्षतिग्रस्त होने के मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा बेवजह हो हल्ला कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मामले में पहले ही उनके व मुख्यमंत्री द्वारा जाँच के आदेश देने के साथ-साथ अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग खोलने के भी निर्देश दे दिए गए हैं।

लोनिवि मंत्री ने कहा कि हम पहले से ही सजग हैं, इसीलिए मॉनिटरिंग करवाई जा रहा है। जनपद पौड़ी में आयोजित बैठक में भी अधिकारियों को सभी रास्ते खोलने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का नियंत्रण नहीं है। सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ इन आपदाओं से निपटने का प्रयास कर रही है। जबकि आम आदमी पार्टी प्रदेश में आई आपदा के समय संकट की घड़ी में मदद करने के बजाय अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय देते हुए राजनीतिक रोटियाँ सेंक रही है। ऐसा करके वह संकटकाल में मदद करने के बजाय प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने जिस दिल्ली मॉडल का पूरे देश में राग अलाप रही है, उसकी धज्जियाँ उड़ चुकी हैं। इसलिए उसे यह भली-भाँति समझ लेना चाहिए कि उत्तराखंड की जनता उसके आचरण और चरित्र से पूरी तरह से वाकिफ है। इन ओछे हथकंडों से उनकी यहाँ दाल गलने वाली नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!