Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पंजाब से हरभजन सिंह, राघव चड्ढा को राज्‍यसभा के लिए AAP कर सकते है नामित

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 मार्च 2022, सोमवार, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, आप के पंजाब सह प्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, आइआइटी दिल्ली से जुड़े संदीप पाठक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर अशोक मित्तल व कृष्णा प्राण ब्रेस्ट कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक संजीव अरोड़ा को पंजाब से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। राज्यसभा के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि है। 

इससे पहले, कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी हरभजन सिंह के अलावा पंजाब आप के सहप्रभारी एवं दिल्ली के विधायक राघव चड्ढा, आइआइटी दिल्ली से जुड़े संदीप पाठक, गुजरात के पाटीदर नेता नरेश पटेल, रेडफोर्ट फिल्म के प्रोड्यूसर खिलय शर्मा को राज्यसभा भेजने की तैयारी में है। हालांकि आप द्वारा जारी नामों में नरेश पटेल व खिलय शर्मा का नाम नहीं है।

कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा ने कहा कि यह सच है कि पंजाब के लिए यह सबसे दुखद खबर है और यह हमारे राज्य के लिए पहला भेदभाव होगा। हम किसी भी गैर-पंजाबी को नामांकित किए जाने का डटकर विरोध करेंगे। यह आप कार्यकर्ताओं के साथ भी एक मजाक है, जिन्होंने पार्टी के लिए काम किया है। कहा कि संभावित सूची में चार नाम बाहरी प्रदेशों के हैं।

हरभजन सिंह जालंधर के रहने वाले हैं और उनके मुख्यमंत्री भगवंत मान से अच्छे संबंध हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान हरभजन सिंह के कांग्रेस में जाने की चर्चाएं थी। यह चर्चाएं तब उठी जब नवजोत सिंह सिद्धू ने उनके साथ एक फोटो को ट्वीट किया। 

विदित रहे कि पंजाब में आम आदमी पार्टी को 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत हासिल हुए हैं। विधानसभा सीटों के आधार पर यह तय है कि सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी के सदस्य ही राज्यसभा के लिए चुने जाएंगे। पंजाब से राज्यसभा की पांचों सीटों के लिए दो बार (पहले तीन सीटों और फिर दो सीटों के लिए) वोटिंग की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!