Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया आँचल पहाड़ी गाय का दूध लांच

  • नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से लालकुआं में निर्मित किया गया है आँचल पहाड़ी गाय का दूध; उपहार में घी देने का प्रचलन लायें : रेखा आर्य

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, रविवार, रामनगर (नैनीताल)। जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जनपद नैनीताल के रामनगर में पहाड़ी गाय का दूध लांच किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने इसका शुभारंभ करते हुए इसे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक व सर्वोत्तम बताया।

रविवार को आँचल पहाड़ी गाय दूध का शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आँचल का पहाड़ी गाय का दूध पूरी तरह से आर्गेनिक और केमिकल रहित होगा। यह उन पहाड़ी गाय का दूध होगा जो जंगलों से चारा चर कर आती है।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे बनाया गया है। यह आधा लीटर के पैकेट में बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमको अमीर वर्ग की परिभाषा पूर्व की भांति करनी होगी। जिसके घर में गाय होगी। जहाँ मेहमान नवाजी दूध, घी, पनीर और मक्खन से की जाएगी, वही अमीर वर्ग होगा। उन्होंने कहा कि हमको उपहार में घी, दूध, पनीर आदि देना प्रचलन में लाना होगा।उन्होंने कहा सरकार दुग्ध सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है।

इस क्रम में प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की दिशा में भी कार्य हो रहा है। कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य ने गौपालकों से नस्ल सुधार की दिशा में भी कार्य करने का अनुरोध किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कृत्रिम गर्भाधान के जरिये आज हमारे प्रदेश के 90 प्रतिशत बछिया पैदा की जा रही है और इस उपलब्धि में हमारा प्रदेश देश में पहले स्थान पर है। उन्होंने कहा कि मत्स्य, कृषि, दुग्ध, पशु पालन कीजिये, इससे निश्चित रूप से हमारी आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर आँचल पहाड़ी गाय का दूध लॉन्च किया गया।

स्थानीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट ने कैबिनेट मंत्री श्रीमती आर्य जी को आँचल दूध की प्रगति को लेकर बधाई दी। कहा कि राज्य सरकार हर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। आँचल दूध लोगों को आत्मनिर्भर बना रहा है, नोजवानों को भी अपना व्यवसाय शुरू करना चाहिये। इसके लिए सरकार भी ऋण उपलब्ध करवा रही है। इसका लाभ हमें लेना चाहिए।

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहम्मद अकरम, तहसीलदार पूनम पंत, मंडल अध्यक्ष भावना भट्ट, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण वीरेन्द्र सिंह रावत, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह मेहरा, यूसीडीएफ सदस्य अमिता रावत, जीएम लालकुआं श्री राजेन्द्र चौहान, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति गजराज बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख रामनगर रेखा रावत, ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी श्रीमती रूपा देवी, नैनीताल दुग्ध संघ संचालक राजेन्द्र प्रसाद, श्री शेखर जोशी, भगत सिंह कुमेठिया, गीता दुमका, श्रीमती दीपा आर्य, इंचार्ज मार्केटिंग नैनीताल दुग्ध संघ संजय भाकुनी आदिमौजूद रहे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!