Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बाद अब चार दिन के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसंबर 2021, गुरुवार, देहरादून। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज से चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वह कुमाऊं क्षेत्र में विभिन्न जनसभाओं के साथ आम जनता के साथ संवाद करेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने मनीष सिसोदिया के उत्तराखंड दौरे की जानकारी दी। बताया कि सिसोदिया का उत्तराखंड का यह पांचवां दौरा है। 16 दिसंबर को सिसोदिया तीन बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। जहां आप कार्यकर्त्‍ता उनका स्वागत करेंगे। यहां से वह हल्द्वानी पहुंचेंगे और रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। हल्द्वानी में रात्रि विश्राम के बाद 17 दिसंबर की सुबह मनीष भीमताल पहुंचेंगे इसके बाद दोपहर 12 बजे भवाली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वह अल्मोडा जाएंगे और वहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद कौसानी में रात्रि विश्राम के बाद 18 दिसंबर की सुबह कौसानी में ही प्रेसवार्ता करेंगे। यहां से वह बागेश्वर पहुंचेंगे। बागेश्वर में साढ़े 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे और आप की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। अल्मोड़ा में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन यानि 19 दिसंबर को वह 12 बजे रुद्रपुर में व्यापारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। यहां से शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

कर्नल अजय कोठियाल ने दिवंगत सीडीएस बिपिन रावत के निधन के बाद सरकार की ओर से उनके स्वजन के प्रति उदासीन रवैये पर सवाल उठाए हैं। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा केवल सैन्य सम्मान और शहीदों के आंगन की मिट्टी एकत्र करने तक सीमित हो गई है। जबकि इस हादसे में दिवंगत हुए सैन्याधिकारियों को कई राज्यों की सरकारों ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है। कहा कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने के बाद शहादत पर एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

आप के वरिष्ठ नेता सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने एक बयान जारी कर हरीश रावत की ओर से दिल्ली के स्कूलों पर सवाल उठाने पर उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि हरीश रावत दिल्ली चलें, हम उन्हें दिल्ली के सरकारी माडल स्कूल दिखाएंगे। कहा कि काशीपुर में अरविंद केजरीवाल की रैली में उमड़ी भीड़ और आप के बढ़ते जनाधार से बौखलाहट में इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!