Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

आज 56 ट्रैक्टर/टैंकर एवं 4 अग्निशमन विभाग के वाहनों के माध्यम से शहर के मुख्यमार्गों एवं वार्डों में सेनिटाइजेशन का कार्य किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 6 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री के दिये गये निर्देशों के अनुसार कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु जनपद के नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थलों, वार्ड /सड़क/गली, व्यवसायिक प्रतिष्ठान/आवासीय क्षत्रों में नगर निगम द्वारा नियमित रूप से सेनिटाइजेशन किया जा रहा है। आज 50 वार्ड में सैनिटाईजेशन का अभियान चलाया गया, जिसमें 56 ट्रैक्टर/टैंकर एवं 4 अग्निशमन विभाग के वाहनों के माध्यम से शहर के मुख्यमार्गों एवं वार्ड (मालसी, विजयपुर, राजपुर, धोरणखास, दून विहार, जाखन, सालावाला, आर्यनगर, डोभालवाला, विजय कालोनी, डी.एल. रोड, रिस्पना, करनपुर, बकरालवाला, चुक्खुवाला, इन्द्रा कालोनी, किशननगर, घण्टाघर कालिका मंदिर, एम.के.पी., तिलक रोड, खुडबुड़ा, शिवाजी मार्ग, इन्द्रेश नगर, धामावाला, झण्डा मौहल्ला, यमुना कालोनी, गोविन्दगढ़, श्रीदेव सुमन नगर, रीठा मण्डी, लक्खी बाग, रेसकोर्स उत्तर, डालनवाला उत्तर, डालनवाला पूरब, डालनवाला दक्षिण, चन्द्रर रोड, बद्रीश कालोनी, भगत सिंह कालोनी, वाणी विहार, रैस्टकैम्प, रेसकोर्स दक्षिण, कौलागढ़, बल्लूपुर, विजयपार्क, बसन्त विहार, पण्डितवाड़ी, इन्द्रापुरम, पटेल नगर प०, गाँधीग्राम, पटेल नगर पूरब में लगभग 3.10 लाख लीटर सैनिटाईजर साॅल्यूशन का छिड़काव किया गया। इसी प्रकार रविवार को नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत शेष 50 वार्ड में अभियान चलाकर सेनिटाइजेशन का कार्य  सम्पादित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त कल 7 जून 2020 को  जिलाधिकारी द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को तहसील क्षेत्रों में तथा बनाये क्वारेंटीन सेन्टरों में सेनिटाइजेशन का अभियान चलाने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए देहरादून नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत आज किये गये लाॅकडाउन अवधि में जनमानस द्वारा किये गये सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि शनिवार एवं रविवार हेतु किये गये लाॅकडाउन अवधि में नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत केवल रक्षा सेवा से जुड़े कार्मिक, चिकित्सा सेवा  एवं अन्य आवश्यक सेवा से जुड़े विभाग/कार्मिक, औद्योगिक ईकाइयां एवं उसमें कार्य कर रहे कार्मिक, दवा की दुकानें, दुध, फल-सब्जी, मांस/मच्छी की दुकानें, टिफिन सेवा से जुड़े व्यक्ति,पैट्रोल पम्प एवं गैस एजेंसी, तथा आवश्यक सेवा में योजित वाहनों को ही आवागमन हेतु अनुमत किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य गतिविधियाँ प्रतिबन्धित रहेंगी। जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन के अन्तर्गत सभी प्रकार के प्रतिष्ठान, दुकानें बन्द रहेंगी तथा उक्त स्थान (कन्टेमेंट जोन) दैनिक उपयोग की वस्तुएं एवे खाद्य सामग्री जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

विज्ञप्ति जारी किये जाने तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे प्रवासी 140 व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच उपरान्त जनपद में प्रशासन द्वारा अधिग्रहित विभिन्न होटल में संस्थागत क्वारेंटीन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 267 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज दोपहर विज्ञप्ति जारी किये जाने तक आज देहरादून रेलवे स्टेशन पर काठ गोदाम से 82 व्यक्ति पहुँचे तथा देहरादून से काठगोदाम हेतु  67,  एवं देहरादून से नई दिल्ली हेतु  272 व्यक्ति गये।

जनपद के  विभिन्न चयनित स्थानों पर प्रशासन द्वारा अधिकृत 25 मोबाईल वैन के माध्यम से सस्ते  दरों पर 121.40 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेनमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा बैराज कालोनी ए और डी ब्लाक में 25 ली०, शिवाजी नगर ऋषिकेश में 15 ली०, आशुतोष नगर ऋषिकेश में 15 ली०,  बीस बीघा कालोनी लेन न० 9 ऋषिकेश में 20 ली०, आदर्श नगर जौलीग्रान्ट में 10 ली०, मोतीचूर रायवाला में 15 ली०, ई डब्लू एस कालोनी एमडीडीए मेें 15 ली०, सेवला कला में 20 ली०, नेगी तिराहा रेसकोर्स में 5 ली०, गुरूरोड पटेल नगर में 10 ली०, डांडीपुर मौहल्ला में 10 ली०, संतोवाली में 15 ली०, खुड़बुड़ा मौहला में 10 ली०, कलिंगा कालोनी में 10 ली०, ब्रहा्रम्पुरी में 15 ली०, सर्कुलर रोड में 10 ली०, वसंत विहार फेज-2 में 15, एवं रेलेव काॅलोनी एरिया 10 ली०, कुल 245 ली० दूध विक्रय किया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 249 निराश्रित पशुओं जिसमें 20 श्वान, 193 गौवंश एवं 36 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया।

जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1109 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 16501 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

कोविड-19 के संक्रमण के  दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोलरूम में कुल 85 काॅल प्राप्त हुई हैं, जिनमें पास हेतु 75, एवं 10 अन्य काल प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!