Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

बहुत गंभीर जाँच कर पता लगाना होगा कि संसद सुरक्षा उल्लंघन के पीछे कौन हैं : प्रधानमंत्री मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 दिसम्बर 2023, सोमवार, नई दिल्ली। 13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुए उल्लंघन पर विपक्षी दलों की विस्तृत बयान की माँग के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली टिप्पणी में इस घटना को बहुत गंभीर करार दिया और कहा कि विस्तृत जाँच की जाएगी और इसके पीछे कौन से तत्व हैं इसका पता लगाकर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस घटना की गंभीरता को कम करके नहीं आंका जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने एक मीडिया हाउस को दिए साक्षात्कार में बताया ,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। जाँच एजेंसियां मामले की जाँच कर रही हैं।

यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि इसके पीछे कौन से तत्व हैं और उनके उद्देश्य क्या हैं। इस पर बहस करने की कोई जरूरत नहीं है, इसकी विस्तृत जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि 2001 के संसद हमले की 22वीं बरसी पर 13 दिसंबर को शून्यकाल की कार्यवाही के दौरान दो लोग लोकसभा की आगंतुक गैलरी से कूद गए और पीले रंग का धुआं भी फेंक दिया। उन्हें सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। दिल्ली पुलिस ने संसद के बाहर से दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया। मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

शनिवार को, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने 13 दिसंबर की सुरक्षा उल्लंघन पर संसद में बयान नहीं देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना की और यह भी कहा कि वे वोट मांगने के लिए पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी का उपहास करते रहने की उनकी आदत है।

यहाँ पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए खडग़े ने कहा, यह सुरक्षा उल्लंघन एक गंभीर मुद्दा है और सरकार इस पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रही है। हम संसद में बार-बार पूछ रहे हैं कि गृह मंत्री को सुरक्षा उल्लंघन पर संसद में बयान देना चाहिए। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने कहा,लेकिन गृह मंत्री सदन में नहीं आना चाहते हैं और क्या हुआ और क्या कारण थे इस पर बयान नहीं देना चाहते हैं। लेकिन वह टेलीविजन शो में जाते हैं और बयान देते हैं। वह सदन चलाने के लिए तैयार नहीं हैं। यह अच्छा नहीं है। और जो लोग लोकतंत्र में विश्वास नहीं करते हैं, हमें उनसे कोई उम्मीद नहीं है।

शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार संसद सुरक्षा मामले को लेकर केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सुरक्षा उल्लंघन के पीछे बेरोजगारी और महंगाई मुख्य कारण है। भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें और इंडिया ब्लॉक के नेताओं को संसद उल्लंघन में शामिल लोगों के कांग्रेस, टीएमसी और सीपीआई (एम) के साथ घनिष्ठ संबंधों के बारे में बताना चाहिए। एक्स पर एक पोस्ट में, बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, राहुल गांधी कभी निराश नहीं करते, हमेशा बेकार बातें करते हैं। भारत में बेरोजगारी 3.2 प्रतिशत है, जो छह वर्षों में सबसे कम है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!