Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

सम्भागीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र चन्दनगर देहरादून में डेंगु/चिकनगुनिया प्रबन्धन विषय पर किया गया दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

डेंगु/चिकनगुनिया रोग विगत कुछ वर्षाें से जनपद देहरादून के लिए एक बड़ी जनसमस्या बन गयी है

अखिल आर्युविज्ञान संस्थान ऋषिकेश के निम्न प्रोफेसरों द्वारा डेंगु/चिकनगुनिया रोग से बचाव के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 18 मार्च 2023, देहरादून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि डेंगु/चिकनगुनिया रोग विगत कुछ वर्षाें से जनपद देहरादून के लिए एक बड़ी जनसमस्या बन गयी है। इस सम्बन्ध में 17 व 18 मार्च 2023 को #सम्भागीय स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केन्द्र चन्दनगर देहरादून में डेंगु/चिकनगुनिया प्रबन्धन विषय पर 02 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। #Divisional Health and Training Center

कार्यशाला में प्रथम दिन जनपद के विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत चिकित्याधिकारियों द्वारा एवं दूसरे दिन जनपद के विभिन्न निजी चिकित्यालयों में कार्यरत चिकित्साधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/

कार्यशाला में अखिल आर्युविज्ञान संस्थान ऋषिकेश के निम्न प्रोफेसरों द्वारा डेंगु/चिकनगुनिया रोग से बचाव के सम्बन्ध में व्याख्यान दिया गया :

➲ डॉ० संतोष कुमार, एडिशनल प्रोफेसर कम्युनिटी एण्ड फेमली मेडिसिन एम्स ऋषिकेश ने सेवन प्लस वन माॅडल के बारे में बताया कि 07 दिनों तक बहुउद्देशीय टीम का गठन किया जाए जिसमें आशा कार्यकर्ती, ए.एन.एम. एवं स्थनीय लोंगो को रखा जाए। इस टीम के माध्यम से मच्छरों के लार्वाजित क्षेत्रों को नष्ट किया जाए।

➲ डॉ० मुकेश ऐसोसिएट प्रोफेसर इन्टरनल मेडिसिन एम्स ऋषिकेश ने डेंगु/चिकनगुनिया मरीजों के उपरचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि #डेंगु शाॅक सिन्ड्रोम या #डेंगु हैमरेजिक बुखार का उपचार सावधानीपूर्वक किया जाए। उचित समय पर रेफरल का ध्यान रखा जाए। यदि डेंगु बुखार के तीसरे दिन ब्लड प्रेशर एवं प्लेटलेट्स डाउन हो तो मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती कर त्वरित उपचार की व्यवस्था की जाए।

➲ डॉ० आशीष जैन ऐसोसिएट प्रोफेसर ब्लड बैंक एम्स ऋषिकेश न बताया गया डेंगु / चिकनगुनिया में रक्त की जँचों का बहुत महत्व है। लैब की मशीनों एवं तकनीक का उचित होना एवं एलाईजा जाँच की अति आवश्यकता है, साथ ही लैब में कार्यरत स्टाॅफ का प्रशिक्षण होना भी अति आवश्यक है। मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर ही प्लेटलेट्स चढ़ाने तथा जम्बो पैक प्लेटलेट्स के बारे में जनसामान्य को जागरूक किया जाए। सभी मरीजों को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए किसी को धबराने की आवश्यकता नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए, अवश्य पढ़िए : https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!