Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में आरंभ होगी विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2022, शनिवार, हरिद्वार। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को हरिद्वार के निष्काम सेवा ट्रस्ट में आरंभ होगी। बैठक में विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ-साथ देश के शीर्ष 300 से अधिक संत-महात्मा भाग ले रहे हैं।

दो दिनों में यहां सभी समान नागरिक संहिता, जनसांख्किीय बदलाव, हिंदू पर्व पर विरोध, पत्थरबाजी, ज्ञानवापी, कुतुबमीनार और ताजमहल आदि विषयों पर खुलकर चर्चा की जाएगी और सरकार से इन मामलों में स्पष्ट नीति का निर्धारण करने का प्रस्ताव पारित करने पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि इसके अलावा बैठक में हिंदू हितों की रक्षा और सनातन पर हमले पर चिंता करते हुए संतों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्धारण की मांग को लेकर प्रस्ताव परित किया जा सकता है। देश व धर्म को दिशा देने के लिए धर्माचार्य एवं विश्व हिन्दू परिषद घर वापसी जैसे मुद्दों पर चर्चा कर हिंदू धर्म में गैर सनातनियों की वापसी को लेकर चर्चा एवं प्रयास किये जायेंगे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय कवि संगम का राष्ट्रीय अधिवेशन दोपहर बाद हरिद्वार अग्रसेन भवन में आरंभ होगा। इस अधिवेशन में भाजपा प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी, प्रसिद्ध कवि हरिओम पवार, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के परमाध्यक्ष मुनि महाराज स्वामी चिदानंद मुनि और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित अन्य विभूतियां भी भाग ले रही हैं ।देर शाम वीआईपी घाट पर कवि सम्मेलन का भी आयोजन है।

शुक्रवार को विहिप के शीर्ष पदाधिकारियों के श्रीपंचदशनाम् जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि व अन्य प्रमुख संतों के साथ बैठक कर केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक के एजेंडा के तहत इन मुद्दों पर चर्चा की। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता व केंद्रीय मंत्री धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने बताया कि मार्गदर्शक मंडल की बैठक में कुटुम्ब प्रबोधन, घर वापसी जैसे प्रस्तावित विषयों पर विचार मंथन होगा। शनिवार को डाक्टर हरिओम पवार, स्वामी चिदानंद मुनि महाराज, पवन सिन्हा, अजय पीठाधीश्वर रामटेक महाराष्ट्र, श्रीकांत श्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विमर्श हेतु अधिवेशन से पहले बैठक की।

ज्ञानवापी बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने इस संबंध स्पष्ट किया था कि उक्त प्रकरण अभी न्यायालय में है, इसलिए अधिक टिप्पणी करना ठीक नहीं होगा। न्यायालय का निर्णय आने के बाद विश्व हिन्दू परिषद इसके बारे में आगे विचार करेगी और तभी तय किया जाएगा कि अगला कदम क्या उठाया जाएगा।

यह भी जानकारी प्राप्त हो रही है कि इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण, समान नागरिक संहिता पर भी विचार किया जा सकता है। यह सब संतों के आदेश पर निर्भर करता है। इस समय विश्व हिन्दू परिषद की प्राथमिकता अयोध्या में राममंदिर निर्माण है। पिछले दिनों में हनुमान जन्मोत्सव, शोभायात्राओं पर देश के अलग-अलग हिस्सों में हमले हुए हैं। कई जगहों पर इन प्रदर्शनों पर पत्थरबाजी भी हुई और सांप्रदायिक स्थिति बिगड़ने से कुछ लोगों की जान भी चली गई। कहा कि विश्व हिंदू परिषद के लिए यह बड़ी चिंता का विषय है। बैठक में इस पर भी चर्चा हो सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!