Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की एक नई पहल : स्वयं सहायता समूहों के लिए बॉब वर्ल्ड-टैबइट के माध्यम से तत्काल बचत खाता खोलने की सेवा के शुभारंभ की घोषणा

बैंकिंग उद्योग में पहली बार, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने टैबलेट बैंकिंग के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए तत्काल बचत खाता खोलने की सेवा शुरू की।

इससे एसएचजी के लिए बैंकिंग सेवायें बहुत सरल हो जायेंगी तथा उनके लिए ऋण प्राप्त करना बेहद सुविधाजनक होगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 फरवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून। बैंकिंग उद्योग में एक नई पहल करते हुए, भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज टैबलेट (बॉब वर्ल्ड-टैबइट) के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के लिए डिजिटल तरीके से तत्काल बचत खाता खोलने की सेवा के शुभारंभ की घोषणा की है।

बॉब वर्ल्ड-टैबइट के माध्यम से एसएचजी के लिए खाता खोलने की शुरुआत करते हुए, बैंक ने एसएचजी को अपने साथ जोड़ने की प्रक्रिया का डिजिटलीकरण कर दिया है, जिससे तुरंत खाता खोलना संभव होगा तथा स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग का बेहतर एवं अधिक सुविधाजनक अनुभव प्रदान किया जा सकेगा। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों को तेजी से क्रेडिट लिंकेज की सुविधा भी मिल सकेगी, जिससे भारत सरकार के मिशन ख्दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को समर्थन मिलेगा और इसके परिणामस्वरूप बैंकिंग की प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

बॉब वर्ल्ड-टैबइट के माध्यम से खोले जाने वाले एसएचजी के तत्काल बचत खाते की मुख्य विशेषतायें :

  • तत्काल खाता खोलने और ग्राहकों को बैंक से जोड़ने के उद्देश्य से एसएचजी के खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया का डिजिटलीकरण।
  • खाता खोलने की प्रक्रिया के दौरान एकीकृत सेवाओं के अनुरोध, जैसे कि व्यक्तिगत चेक बुक आदि के लिए पंजीकरण।
  • ग्राहकों के लिए उपयोगकर्ता के तौर पर बेहतर अनुभव।
  • आधार इकोसिस्टम पर निर्मित।

इस मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य डिजिटल अधिकारी अखिल हांडा ने कहा कि “बैंक ऑफ़ बड़ौदा” अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए नए-नए डिजिटल उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है।
“बॉब वर्ल्ड-टैबइट” के माध्यम से एसएचजी के तत्काल बचत खाते खोलने की शुरुआत भी इस दृष्टिकोण पर आधारित है और सही मायने में यह एसएचजी के लिए बैंकिंग सेवाओं को सरल बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से किया गया एक और प्रयास है, जिससे क्रेडिट लिंकेज को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण ग्राहकों के उत्थान में सहायता मिलेगी। आने वाले दिनों में, हम कुल एसएचजी खातों में से लगभग 75 प्रतिशत खाते डिजिटल तरीके से खोलने की उम्मीद करते हैं।

http://www.bankofbaroda.in

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!