Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

सीडीओ प्रतीक जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला उद्योग मित्र समिति की एक बैठक

महाप्रबन्धक जिला उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उद्योग मित्र समिति में रखे गये विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में दी विस्तृत जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 8 मई 2023, हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की एक बैठक आयोजित हुई।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को बैठक में महाप्रबन्धक जिला उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उद्योग मित्र समिति में रखे गये विभिन्न बिन्दुओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में रायपुर लकेश्वरी औद्योगिक क्षेत्र की पानी की निकासी के सम्बन्ध में चर्चा हुई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। एनएचआई के अधिकारियों ने बैठक में ग्राम रायपुर से ग्राम चौली तक नाले के निर्माण के सम्बन्ध में बताया कि हाईवे के किनारे-किनारे बनाई गयी नाली केवल बरसात के पानी की निकासी के लिये बनाई गयी है,जबकि उद्योगों द्वारा भी इसमें पानी छोड़ दिया जाता है, जिसकी वजह से सर्विस रोड भी क्षतिग्रस्त हो जाती है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुये भूमि की उपलब्धता पर कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि नाले के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। एनएचआई के अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि रायपुर चौक एवं महाड़ी चौक पर सड़क का चौड़ीकरण कर दिया गया है।

सिडकुल में नये उद्योगों की स्थापना पर भूमि की उपलब्धता के सम्बन्ध में बैठक में विचार-विमर्श हुआ, जिस पर क्षेत्रीय प्रबन्धक सिडकुल न बताया कि सिडकुल फेज-2 का कार्य गतिमान है। सभी औद्योगिक क्षेत्रों के लिये सीईटीपी स्कीम के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि इसके लिये भूमि चयन की प्रक्रिया गतिमान है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि इस कार्य में तेजी लाई जाये तथा एसडीएम भगवानपुर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाये ताकि यह कार्य जल्दी सम्पन्न हो सके।

औद्योगिक आस्थान रामनगर एवं सलेमपुर राजपूताना रूड़की में जल निकासी के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रूड़की शहर का सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो चुका है तथा डीपीआर स्वीकृति हेतु जल्दी ही प्रस्तुत की जायेगी। हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में ड्रेनेज की उचित व्यवस्था पर चर्चा के दौरान अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि सीवर लाइन बिछाने एवं सीवर पम्पिंग निर्माण कार्य हेतु निविदा प्रकाशित कर दी गयी है तथा निविदा की प्रक्रिया पूर्ण होते ही कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा।

बैठक में बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति हेतु ओवर हैड टैंक व पाइप लाइन बिछाने के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि टेण्डर की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिसके अन्तर्गत तकनीक बिड खुल चुकी है तथा वित्तीय बिड खुलनी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रक्रिया पूर्ण कराते हुये एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें।

सिडकुल की सड़कों की मरम्मत के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जानकारी लेने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दो किलोमीटर के पेंच वर्क का कार्य पूरा किया जा चुका तथा इसके अतिरिक्त छ: किलोमीटर की मरम्मत का कार्य माह जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा।

बैठक में सिडकुल के पदाधिकारियों ने बरसात के दौरान सिडकुल के कई क्षेत्रों में जल भराव की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इस समस्या के निदान के लिये 10 करोड़ का आगणन अनुमोदन हेतु शासन को प्रेषित किया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि हमारी ओर से भी जल्दी अनुमोदन हेतु शासन को पत्र प्रेषित करना सुनिश्चित करें। बैठक में इण्डस्ट्रियल इस्टेट रामनगर रूड़की में बने हुये फायर हाईड्रेण्ट के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई, जिस पर पदाधिकारियों ने बताया कि यह काफी पुराना हो गया है तथा अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से नया फायर हाइड्रेण्ट स्थापित होना जरूरी है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि इसकी डीपीआर बन चुकी है, जैसे ही स्वीकृत होती है, कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बैठक में इण्डस्ट्रियल एरिया रामनगर रूड़की व सलेमपुर राजपूताना की सड़कों के निर्माण के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की बोर्ड़ बैठक में इसका प्रस्ताव पारित हो चुका है तथा जिसके टेण्डर की प्रक्रिया गतिमान है। बहादराबाद क्षेेत्र में सड़कों के नवीनीकरण एवं नाली निर्माण के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि ये कार्य अगले सप्ताह से प्रारम्भ हो जायेंगे। इसके अलावा इण्डस्ट्रियल एरिया में स्ट्रीट लाइट लगाने के सम्बन्ध में अधिकारियों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट क्रय कर ली गयी हैं, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर लगवाना सुनिश्चित कर लिया जायेगा।

बैठक में इसके अतिरिक्त सिडकुल से सम्बन्धित मेंटीनेंस के कार्य, कम्पलीशन सार्टीफिकेट, पीने के पानी के लिये टैंक की स्थापना, सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध अतिक्रमण हटाना, पर्यावरण संरक्षण, बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र मंे फायर स्टेशन की स्थापना, नई औद्योगिक नीति, आदि से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ, जिनके सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये।

इस अवसर पर सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान संजय संत, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, आर.एम. सिडकुल गिरधर रावत, ईई लोक निर्माण एम.ए. खान, पर्यटन अधिकारी सुरेश केतन भारद्वाज, जगदीश लाल पाहवा, हिमेश कपूर, सुश्री मिनाक्षी मित्तल सहित सम्बन्धित पदाधिकारीगण/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!