Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में मेला नियंत्रण भवन में आयोजित हुई हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में एक बैठक

“भीमगौड़ा के प्रवेश मार्ग पर भव्य द्वार का निर्माण एवं वहां से हर-की-पैड़ी की ओर आने वाले मार्ग का सौर्न्यीकरण धर्मनगरी की पारम्परिक शैली, आस्था एवं मर्यादा के अनुरूप किया जाये” : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 04 जून 2023, हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार, 03 जून 2023 को मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में उपस्थित प्लान डिजाइनर ने हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के लिये क्या-क्या किया जा सकता है, के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में सर्वप्रथम हरकीपैड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को जूता-चप्पल रखने के लिये जूता स्टैण्ड एवं सामान को रखने के लिये लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हरकीपैड़ी पर जितने भी प्रमुख प्रवेश मार्ग हैं, उन स्थानों पर जूता स्टैण्ड एवं लॉकर की व्यवस्था की जाये।

बैठक में भीमगौड़ा से हरकीपैड़ी की ओर आने वाले प्रवेश मार्ग पर एक भव्य द्वार स्थापित करने एवं भीमगौड़ा से हरकीपैड़ी मार्ग के सौन्दर्यीरण के सम्बन्ध में चर्चा हुई, तो जिलाधिकारी ने कहा कि भीमगाड़ा के प्रवेश मार्ग पर भव्य द्वार का निर्माण एवं वहाँ से हरकीपैड़ी की ओर आने वाले मार्ग का सौर्न्यीकरण धर्मनगरी की पारम्परिक शैली, आस्था एवं मर्यादा के अनुरूप किया जाये। बैठक में हरकीपैड़ी स्थित पुलिस चौकी के सौन्दर्यीकरण का प्रकरण भी सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुलिस चौकी का हरकीपैड़ी के अनुरूप डिजाइन करते हुये सौन्दर्यीकरण किया जाये तथा सम्भव हो तो हरकीपैड़ी के आसपास पुलिस चौकी के वैकल्पिक स्थान के सम्बन्ध में भी विचार कर लिया जाये। बैठक के दौरान धनुष पुल की भी चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि धनुष पुल का भी सौन्दर्यीकरण किया जाये तथा इसमें लाइटिंग की व्यवस्था की जाये ताकि रात्रि के समय भी इसका सुन्दर सा व्यू दूर से ही दिखाई दे।

हरकीपैड़ी क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के तारतम्य में हरकीपैड़ी व आसपास के मार्केट के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा हुई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की नीति के अनुरूप स्थानीय बाजारों को पारम्परिक स्थानीय शैली एवं गरिमा के अनुरूप विकसित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त हरकीपैड़ी क्षेत्र में आवश्यकता को देखते हुये स्थान चिह्नित कव शौचालयों का निर्माण किया जाये ताकि श्रद्धालुओं को कहीं पर भी दिक्कत न महसूस हो।

इस अवसर पर महामंत्री श्रीगंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, सीओ सिटी, प्लान डिजाइनर सहित सम्बन्धित पदाधिकारी व अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!