Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

केदारनाथ मंदिर में एक दानीदाता ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ मंदिर में एक दानीदाता ने सोने का छत्र व कलश चढ़ाया है। गत वर्ष भी इन्हीं दानीदाता ने गर्भ गृह की चहारदीवारी पर सोने की परत चढ़ाई थी। इस बार भी बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रांतों से श्रद्धालुओं के केदारनाथ धाम के दर्शन को आने का अनुमान है।

केदारनाथ मंदिर में स्वयं-भू शिवलिंग के ऊपर सोने का छत्र व कलश लगाया जाएगा। अभी तक यहां पर चांदी का छत्र था। इस मौके पर बदरी केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय व मंदिर समिति के कार्याधिकारी आरसी तिवारी मौजूद थे।

आस्था की बयार में उड़ी मौसम की चुनौतियां

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले दिन ही भारी बर्फबारी व कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों की संख्या में भक्त दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचे। धाम में कपाट खुलने के दिन मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर बर्फबारी होती रही और मौसम पल-पल रंग बदलता रहा। इससे अधिकतम तापमान दोपहर में भी माइनस चार डिग्री तक रहा। कड़ाके की ठंड में भक्तों में भोले बाबा के दर्शनों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

लंबी-लंबी कतार लगाकर भक्त दर्शन को इंतजार करते रहे। सुबह मौसम प्रतिकूल रहा, दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी रही। िफर भी भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।

दर्शनों के साथ बर्फ का भी ले रहे लुत्फ

लिनचोली से केदारनाथ धाम तक पैदल मार्ग बर्फ से ढका हुआ है। यात्री बाबा के दर्शन के साथ ही बर्फ का भी आनंद ले रहे हैं। वहीं, पहले दिन ही हुई बर्फबारी से केदारपुरी चांदी जैसी चमक रही है। केदारपुरी के प्राकृतिक सौंदर्य का यात्री भरपूर आनंद ले रहे हैं।

केदारनाथ धाम में अधिकांश होटल व लाज नहीं खुले

केदारनाथ में अधिकांश होटल व लाज मौसम खराब होने के कारण अभी तक नहीं खुले हैं। बड़ी संख्या में होटलों व लाज संचालकों का सामान गौरीकुंड में ही है। व्यापारी मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं जो व्यापारी केदारनाथ पहुंच गए हैं, वह अपने होटलों के आगे से बर्फ हटाने में जुटे हुए हैं।

पहले दिन टोकन व्यवस्था नहीं हो सकी शुरू

पर्यटन विभाग की ओर से केदारनाथ में भक्तों के दर्शनों के लिए टोकन व्यवस्था शुरू करने की बात कही थी। कपाट खुलने के दिन टोकन व्यवस्था शुरू नहीं हुई। इससे यात्रियों को दर्शनों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बर्फबारी में भी यात्री अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!