Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अक्टूबर 2022, बुधवार, ईटानगरअरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई है।

यह घटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान हुई। दोनों पायलटों को नजदीकी सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव के रूप में पहचाने गए पाटलट ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर कथित तौर पर जेमीथांग सर्कल के बीटीके क्षेत्र के पास न्यामजंग चू में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। 5वीं इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग को छोड़कर यह चीता हेलीकॉप्टर सुरवा सांबा इलाके से आ रहा था। शुरुआती स्तर पर दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। विवरण का पता लगाया जा रहा है।

विदित रहे कि इसी साल मार्च में उत्तरी कश्मीर के गुरेज सेक्टर में चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। दुर्घटना में सेना के एक पायलट की मौत हो गई थी तथा सह-पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!