Breaking News :
>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश>>युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व>>एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन>>मतदेय स्थलों के युक्तिकरण पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक, 22 प्रस्तावों पर बनी सहमति>>त्योहारों में पूरी-कचौड़ी खाने के बाद हो रही गैस और एसिडिटी? इन आसान उपायों से पाएं राहत>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन>>शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी>>ईरान पर हमले की आहट के बीच अमेरिका में बड़ा फेरबदल, 32 साल सेवा देने वाले सैन्य अधिकारी को पद से हटाया
मनोरंजन

प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर

बॉलीवुड में रोमांस और एक्शन से भरपूर एक नई कहानी दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की आगामी फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आशीष पांडा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की झलक में प्यार, जुदाई और एक्शन का दिलचस्प मेल देखने को मिल रहा है। ट्रेलर सामने आने के बाद अब दर्शकों की उत्सुकता फिल्म की कहानी को लेकर और बढ़ गई है।

ईशा मालवीय करेंगी बॉलीवुड में शुरुआत

फिल्म ‘तुम मेरे हो’ ईशा मालवीय के करियर के लिए खास होने वाली है, क्योंकि इसके जरिए वह बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वहीं, गुरमीत चौधरी भी इस फिल्म के साथ बतौर निर्माता अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। फिल्म में दोनों कलाकार मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। टेलीविजन की दुनिया में अपनी पहचान बना चुके गुरमीत और ईशा को पहली बार इस फिल्म में साथ देखना दर्शकों के लिए खास अनुभव हो सकता है।

रोमांस से लेकर जुदाई तक, ट्रेलर में दिखे कई रंग

फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को जारी किया गया। इसकी शुरुआत एक खूबसूरत प्रेम कहानी से होती है, लेकिन कहानी आगे बढ़ने के साथ हालात बदलते नजर आते हैं। प्यार और भावनाओं से शुरू होने वाला सफर धीरे-धीरे दिल टूटने, रिश्तों में तनाव और एक्शन से भरपूर घटनाओं की ओर बढ़ता है।

ट्रेलर के अंतिम हिस्से में दोनों मुख्य किरदारों के अलग होते नजर आने से कहानी को लेकर कई सवाल खड़े होते हैं। आखिर उनकी प्रेम कहानी में ऐसा क्या होता है, जो दोनों को एक-दूसरे से दूर कर देता है? ट्रेलर में दिखाए गए उतार-चढ़ाव फिल्म की कहानी को लेकर रहस्य बनाए रखते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर दोनों कलाकारों की जोड़ी दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

आशीष पांडा के निर्देशन में बनी ‘तुम मेरे हो’ में गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रोमांस, इमोशन और एक्शन से सजी इस फिल्म से दर्शकों को एक दिलचस्प प्रेम कहानी की उम्मीद है।

Loading

error: Content is protected !!