Breaking News :
>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
उत्तराखण्डखेल-जगत

काशीपुर स्टेडियम की स्थिति को ठीक करने की खेल संघ ने उठाई माँग, खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को व्यवस्थायें दुरुस्त करने के दिये निर्देश

➤  खेल मंत्री ने 2024 में होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों को लेकर विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियाँ तय समय पर पूरा करने के दिये निर्देश

➤  खेल मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड ओलम्पिक खेल संघ एवं अन्य खेल संघों के साथ की महत्वपूर्ण विषयों पर बैठक

Sports Minister Rekha Aryaआकाश ज्ञान वाटिका, 13 फ़रवरी 2023, सोमवार, देहरादून। आज रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने उत्तराखण्ड ओलम्पिक खेल संघ एवं अन्य खेल संघों के पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयो पर बैठक की। खेल मंत्री ने कहा कि बैठक में ओलंपिक खेल संघ व अन्य खेल संघों द्वारा कई महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए, जिनपर विभाग द्वारा कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ओलम्पिक संघ से यह अपेक्षा कि गई है कि वह अपने वार्षिक खेल कैलेंडर को खेल विभाग के साथ साझा करें जिससे कि दोनों के मध्य समन्वय बना रहे। खेल मंत्री को इस दौरान विभिन्न संघों द्वारा कई विषयों पर सुझाव दिए गए जिन सुझावों के परीक्षण के निर्देश मंत्री रेखा आर्या द्वारा अधिकारियों को दिए गए। वही इस दौरान काशीपुर में स्थित स्टेडियम की स्थिति को ठीक करने का विषय भी उठा जिसपर खेल मंत्री ने वहाँ की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।कहा कि स्टेडियमों की खराब स्थिति का होना चिंताजनक है क्योंकि हमारे खिलाड़ी हमारा भविष्य है ऐसे में उन्हें हम बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराए हमारी यह कोशिस होनी चाहिए।

साथ ही वही इस दौरान उत्तराखंड में 2024 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों को किस प्रकार से बेहतरीन ढंग से सम्पन्न करें इसके ऊपर विस्तृत चर्चा भी हुई। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2024 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं इसलिए इसकी सभी तैयारियों को तय समय पर पूरा कर लिया जाए।

जानकारी देते हुए खेल मंत्री ने बताया कि बैठक में खेल विभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से पूर्व राज्य के खिलाड़ियो के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जायेंगे, इसके अलावा खिलाड़ियो व खेल संघों का डाटा बैंक बनाया जाएगा जिससे ऐसे संघों को चिन्हित किया जा सके जो रजिस्टर नहीं हैं वही उन्होंने संघों को खेल विभाग से हर संभव मदद का भरोसा दिया और कहा कि विभाग द्वारा खेल संघों की हर संभव मदद की जाएगी।

बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि सरकार और विभाग खिलाड़ियों के हितों के लिए लगातार प्रयासरत है ।जल्द ही खिलाड़ियों को सरकारी नोकरी में 4 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही 8 से 14 वर्ष के खिलाड़ियों को विभाग द्वारा 1500 रुपये की छात्रवर्ती प्रतिमाह दी जा रही है। खिलाड़ियों को मंच प्रदान देने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ की शुरुवात की गई जिसके लाभ हमारे पर्वर्तीय क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिल रहा है।

इस अवसर पर निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक एस.के. शार्की, सहायक निदेशक एस.के. डोभाल, सुरेश चंद्र पांडेय, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, सचिव डी.के. सिंह, कोषाध्यक्ष महेश जोशी सहित अन्य पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!