Breaking News :
>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
उत्तराखण्ड

केदारनाथ के लिए एयर एंबुलेंस को शासन से मंजूरी का इंतजार

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में यात्रियों की हृदय गति रुकने से मौत हो जाती है। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शासन को केदारनाथ के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भेजा था। ताकि समय रहते ऐसे मरीजों की जान बचाई जा सके। अभी तक शासन की ओर से एयर एंबुलेंस को मंजूरी नहीं दी गई है। ऐसे में हृदयरोगी रामभरोसे हैं।

इधर, धाम में मरीजों को ईसीजी सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला भी लिया गया है,। इसके लिए स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से फार्मेसिस्टों को ट्रेनिंग दी जाएगी।

केदारनाथ की विकट भौगोलिक परिस्थितियां व अधिक ऊंचाई के कारण आक्सीजन की कमी के चलते हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या काफी अधिक रहती है। हर वर्ष कई लोगों की हार्ट अटैक के कारण मौत हो जाती हैं। इसका मुख्य कारण समय पर मरीजों को उपचार न मिलना है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले साल नवंबर में सीएमओ कार्यालय ने शासन को केदारनाथ में एयर एंबुलेंस का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अभी तक इसे स्वीकृति नहीं मिल पाई है।

हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि यात्रा शुरू होने से पहले शासन इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा देगा। वहीं साठ साल से अधिक उम्र वाले यात्रियों का ईजीसी करने के लिए स्थायी फार्मेसिस्ट व डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि केदारनाथ में मरीजों को दिक्कत होने पर समय से उपचार हो।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो केदारनाथ में बीते यात्रा सीजन में 38 मौतें हुई, जिसमें से 36 मौतें ह्दय गति रुकने से तथा दो मौत घोड़े से नीचे घिरने पर यात्री की हुई। वर्ष 2012 की बात करें तो 74 मौतें हुई थी, जिसमें 69 मौतें ह्दय गति रुकने से हुई थी।

प्रत्येक वर्ष औसतन 40 से 50 यात्रियों की मौत होती हैं, जिसमें मौतें हार्ट अटैक से होती हैं। इसका मुख्य कारण केदारनाथ में हार्ट अटैक के बाद आपात स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध न होना है। केदारनाथ की विषम भौगोलिक परिस्थिति, साढ़े 11 हजार फीट ऊंचाई, तापमान कम होने के अलावा आक्सीजन की भारी कमी मुख्य कारण है। जो ह्दय रोग से पीड़ित लोगों पर भारी पड़ता है।

यात्रियों को हार्ट अटैक आने पर केदारनाथ में डॉक्टरों के पास सीमित संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे मरीज का जीवन खतरे में पड़ जाता है। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि एयर एंबुलेंस का प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद है कि यात्रा शुरू होने से पूर्व स्वीकृति मिल जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!