Breaking News :
>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार>>उत्तराखंड जल्दी बनेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य, कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव : डॉ. धन सिंह रावत>>मुख्यमंत्री धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड : ‘हरियाली भी, बुलडोजर भी’>>दिव्यांगजनों को व्हील चेयर एवं सहायक उपकरण वितरित>>राशन कार्ड बनवाने के आय मानकों की होगी समीक्षा : रेखा आर्या>>फ्रिज में रखा गूंथा आटा कितना सुरक्षित ? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

दबंग-3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल : पहले दिन 22-24 करोड़ का किया बिजनेस

आकाश ज्ञान वाटिका। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘दबंग-3’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए जानी जाती हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म भी कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। फिल्म को पहले दिन अच्छी शुरुआत मिली है, लेकिन अनुमान के हिसाब से फिल्म ने थोड़ा कम कलेक्शन किया है।

अभी आधिकारिक आंकड़े आना बाकी हैं, लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म ने पहले दिन 22-24 करोड़ का बिजनेस किया है। हालांकि, अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म ओपनिंग डे पर 30 करोड़ का आंकड़ा छू सकती हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हुआ है। दरअसल, दबंग-3 को देश में CAA कानून को लेकर हो रहे बवाल की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को पूरे देश में खासकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था, जिसकी वजह से कमाई पर असर पड़ा है। माना जा रहा है कि सीएए विरोध के चलते फिल्म को 20-25 फीसदी कलेक्शन का नुकसान हुआ है। हालांकि, मेकर्स को अब वीकेंड और आगे आने वाले हॉलीडे वीक से आस है कि फिल्म कलेक्शन में इजाफा कर लेगी।

लेकिन, अगर शनिवार और रविवार को भी प्रदर्शन जारी रहता है तो फिल्म के कलेक्शन पर काफी असर पड़ सकता है। अगर फिल्म रिव्यू की बात करें तो कई लोग इस इंटरटेनिंग फिल्म बता रहे हैं और फिल्म के एक्शन को भी काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग फिल्म से नाखुश दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म दबंग फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें सई मांजरेकर डेब्यू कर रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!