Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेहरादून

रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने किया प्रतिभाग

योग है भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से होता है तन व मन स्वस्थ्य

योग व्यक्ति की मनोबल एकाग्रता, पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर बनाता है मजबूत -रेखा आर्या

देहरादून। योग भारत वर्ष की प्राचीन धरोहर, योग से तन व मन स्वस्थ्य होता है, साथ ही योग व्यक्ति की मनोबल एकाग्रता, पढने की क्षमता को बढाने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाता है।प्रधानमंत्री मोदी ने देश एवं विदेश में आज योग को एक नई पहचान दिलाई है। उक्त बातें आज 9वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहीं,जहां उन्होंने विभागीय अधिकारियों और खेल कार्यालय छात्रावास के खिलाड़ियों के साथ सम्मलित होकर योग किया। कहा कि इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है जिसका अर्थ है की- धरती ही परिवार है।निश्चित ही हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है।कहा कि योग का अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखने के साथ ही मन को शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हम सभी आभारी हैं,जिन्होंने भारतीय ऋषि परंपरा के उपहार योग को न केवल भारत में,बल्कि दुनिया में प्रतिष्ठित किया है।वहीं उन्होंने साथ ही इस दौरान विभिन्न बच्चों के साथ बातचीत कर उनका हालचाल जाना और खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया।

खेल मंत्री ने कहा कि योग साधना हर उम्र के व्यक्ति के साथ-साथ विद्यार्थी जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसके माध्यम से तन और मन को स्वस्थ व शुद्ध रखा जा सकता है।योग के माध्यम से मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।योग ही एकमात्र ऐसी साधना है जिसका प्रयोग करने वाले साधक विद्यार्थी खुद में छिपी ऊर्जा को नए आयाम पर ले जाते हैं। योग विद्यार्थियों एवं व्यक्ति में मनोबल,एकाग्रता, पढने की क्षमता को तो बढाता ही है साथ ही शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत भी बनाता है।

खेल मंत्री ने साथ ही कहा कि योग विशेषकर विद्यार्थी जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। मन लगाकर योग साधना से हुए शारीरिक व मानसिक परिवर्तन का एहसास करते हुए उन्होंने कहा कि हम योग को अपनाकर संतुलित जीवन का निर्वहन कर सकते हैं। नियमित योगाभ्यास से जीवन एवं मानसिक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि योग से जीवन में संतुलन कायम होता है तथा हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि योग के साथ-साथ हमें अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखना चाहिए क्योंकि स्वच्छता में ही ईश्वर निवास करते है।

वही खेल मंत्री ने कहा कि योग सिर्फ आसन नहीं है बल्कि यह बिना किसी खर्च के फिटनेस व वैलनेस की गारंटी भी देता है। योग प्रात:काल में की जाने वाली क्रिया मात्र नहीं है बल्कि यह रोजमर्रा के कार्य को दक्षता व पूरी सर्तकर्ता के साथ करने की शक्ति भी है। रोग से निरोग होने का मार्ग योग है। यह हमारी सोच, कार्य करने की क्षमता, ज्ञान और समर्पण को बल देता है और हम बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज राजेश ममगाईं, संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट ,संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, संयुक्त निदेशक खेल एस. के. शार्की, सहायक निदेशक खेल एस. के. डोभाल ,खेल छात्रावास के खिलाड़ी सहित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!