Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
क्राइम

बेटे की चाहत ने बनाया हैवान : 8 माह की गर्भवती पत्नी और चार वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 सितम्बर 2023, शनिवार, नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ एक सैनिक ने अपनी गर्भवती पत्नी और 4 साल की बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी खुद थाने पहुँचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तुरंत ही उसे गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल पर पहुँची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है।

यह घटना तहसील के बोली गाँव में हुई। यहाँ रहने वाला एकनाथ मारुति जायभाये (32) राजस्थान के बीकानेर में सेना में कार्यरत है। वह छुट्टी पर अपने गाँव आया हुआ था और परिवार के साथ अच्छे से रह रहा था। बेटी को कंधे पर बैठाकर इधर-उधर घूम रहा था और पत्नी के साथ भी उसका व्यवाहर अच्छा था। बुधवार उसने सुबह 6 बजे अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी भाग्यश्री (25) और बेटी सरस्वती (4) का गला घोंटकर हत्या कर दी।

इसके बाद वह खुद ही मालाकोली थाने पहुँचा और पत्नी और बेटी की हत्या की बात बताई। पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। मृतका के परिजनों ने आरोप गया है कि आरोपी एकनाथ बार-बार उनकी बेटी से यह कहता था कि पहली बेटी क्यों पैदा हुई है और मायके से प्लॉट के लिए रुपये क्यों नहीं लाई। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!