Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
स्वास्थ

7 लोग बैंगन को तुरंत कर दें टाटा-बाय-बाय….., वरना बिगड़ जाएगी सेहत

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 10 सितम्बर 2024, रुद्रप्रयाग। बैंगन का नाम सुनते ही बहुत से लोग नाक-भौं सिकोड़े लगते हैं. उन्हें यह सब्जी बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनका बैंगन फेवरेट होता है. वे इसकी सब्जी, चोखा, भरवा बनाकर खाते हैं. बैंगन एक ऐसी सब्जी है जो सालभर मिलती है. ठंड में इसे ज्यादा खाया जाता है।

सर्दी के मौसम में बैंगन हेल्दी बताया जाता है. इससे ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है और दिल की बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है. कुछ लोगों को बैंगन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए, वरना उनके लिए दिक्कतें बढ़ भी सकती हैं. यहां जानिए किन लोगों को बैंगन भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।

बैंगन न खाएं 7 लोग

स्किन एलर्जी
अगर किसी को शरीर में किसी तरह की एलर्जी है तो उन्हें बैंगन से बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए, वरना उनकी एलर्जी और भी ज्यादा बढ़ सकती है. ऐसे लोगों को डॉक्टर बैंगन खाने से बचने की सलाह देते हैं।

डिप्रेशन
ऐसे लोग जिन्हें डिप्रेशन की समस्या है, उन्हें भी बैंगन नहीं खाना चाहिए, क्योंकि डिप्रेशन में लगातार लोग दवाईयां काते हैं और ऐसे में बैंगन शरीर में पहुंचकर दवाओं के असर को कम कर सकता है।

खून की कमी
अगर किसी के शरीर में खून की कमी है तो उन्हें गलती से भी बैंगन नहीं खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि बैंगन शरीर में खून बनाने की प्रक्रिया को ही प्रभावित कर सकता है और कई तरह की समस्याएं बढ़ा सकता है।

पेट की समस्या
बैंगन बादी होता है, इसका मतलब इसे खाने से गैस बन सकती है. ऐसे में अगर किसी को गैस या पेट की समस्या होती है तो उन्हें बैंगन से बनी किसी चीज से परहेज करना चाहिए, वरना परेशानी बढ़ सकीत है।

पाइल्स
पाइल्स यानी बवासीर बेहद खतरनाक बीमारी है. इसमें डॉक्टर बैंगन खाने से मना करते हैं. ऐसे लोगों अगर गलती से भी बैंगन खा लें तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

आंख की समस्या
आंखों में जलन, चुभन, एलर्जी और सूजन जैसी समस्याएं हैं तो बैंगन न खाएं, वरना दिक्कतें ज्यादा बढ़ सकती हैं. आंख में होने वाली इन समस्याओं के दौरान बैंगन खाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

किडनी स्टोन
बैंगन में ऑक्सलेट होता है जो पेट में पथरी बना सकता है. ऐसे में अगर किसी को स्टोन की प्रॉब्लम है तो उन्हें बैंगन नहीं खाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!