Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

615 करोड़ रुपये से चमकेंगी उत्तराखंड की सड़कें, केंद्र से 42 सड़कों व पुलों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अगस्त, 2021, शुक्रवार, देहारदून। उत्तराखंड में चुनावी साल में सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए केंद्र सरकार से 615.48 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि (सीआरआईएफ) के तहत 42 सड़कों व पुलों के प्रस्तावों को मिली मंजूरी की यह जानकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी।

शुक्रवार को राज्य सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धनराशि के साथ केंद्रीय सड़क निधि के तहत राज्य सरकार के प्रयासों से राज्य की सड़कों के लिए 1124.25 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल चुकी है। जबकि राज्य गठन से लेकर वर्ष 2017 तक 17 वर्षों में केवल 614.85 करोड़ रुपये मंजूर हुए थे। 42 सड़कों व पुलों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के कार्यों के लिए 615.48 करोड़ की मंजूरी के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से सड़कों पर जाम की स्थिति में सुधार होगा, यातायात सुलभ एवं आरामदायक होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रदेश की आर्थिक व सामाजिक उन्नति में आवागमन के साधनों की सुलभ उपलब्धता का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। प्रदेश के विकास में सड़क मार्ग लाइफ लाइन का कार्य करते हैं।

केंद्र से मिल चुकी है 25 हजार करोड़ की मंजूरी

सीएम धामी ने कहा कि केंद्र सरकार से उत्तराखंड की सड़कों, पुलों के निर्माण, सुधारीकरण व चौड़ीकरण के लिए 25 हजार करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है। इसमें 12 हजार करोड़ रुपये दून-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे के लिए मंजूर हुए हैं।

फोरलेन होगा जोगीवाला-सहस्त्रधारा रोड

जोगीवाला-लाडपुर-रायपुर रोड व सहस्त्रधारा रोड अब फोरलेन किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए 77.53 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। यह मार्ग खैरी मानसिंह के निकट तक चौड़ा होगा।

ऋषिकेश में बजरंग सेतु के लिए 69.26 करोड़

ऋषिकेश में गंगा नदी पर पुराने लक्ष्मण झूला के स्थान पर मंजूर झूला पुल के निर्माण के लिए 69.26 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। बजरंग सेतु के नाम से पुकारे जाने वाले इस झूल पुल पर अब काम शुरू हो सकेगा।

हरिद्वार में ट्रैफिक का दबाव होगा कम

रुड़की-लक्सर, बालावाली मार्ग के लिए केंद्र सरकार ने 25.18 करोड़ मंजूर कर दिए हैं। यहां उत्तर प्रदेश की ओर से डबल लेन मार्ग का निर्माण हो चुका है। अब उत्तराखंड की ओर से डबल लेन मार्ग का निर्माण हो सकेगा। इससे दिल्ली जाने वाले यूपी के ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। ऐसा होने पर हरिद्वार में ट्रैफिक दबाव कम हो सकेगा।

सड़क सुरक्षा के लिए भी धनराशि मंजूर 

पौड़ी-देवप्रयाग, गजा-जजाल, नंदप्रयाग घाट मोटर रोड, टिहरी में चांदनी चौक व अन्ना हजारे चौक, बड़वाला-जूडो मोटर मार्ग, नैनीताल में रामनगर कालाढुंगी, गदरपुर-दिनेशपुर-हल्द्वानी मोटरमार्ग, अल्मोड़ा में अल्मोड़ा-बैजनाथ, ग्वालदम, कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण के लिए धनराशि मंजूर की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!