Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

ईरान में 6000 भारतीय फंसे, इनमें से महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के 1100 तीर्थयात्री और 300 छात्र शामिल

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा में बताया कि ईरान में 6,000 भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें से महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के 1100 तीर्थयात्री और 300 छात्र शामिल हैं। तीर्थयात्रियों को वापस लाने पर प्रारंभिक ध्यान है, जो ज्यादातर क्योम में फंसे हुए हैं। ईरान में फंसे 529 भारतीयों में से 229 संक्रमित नहीं हैं। ईरानी कानून सख्त होने के कारम भारतीयों को निकालने में दिक्कत हो रही है।

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से ईरान में भारतीय छात्रों से संपर्क करने और उन्हें वापस लाने का आश्वासन देने के लिए कहा है। कोर्ट ने साथ में कहा कि कोरोना वायरस के मद्देनजर ईरान से भारतीयों को निकालने के लिए कोई नीति बनाई गई है या नहीं इसे लेकर रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।

कनाडा से लखनऊ आई महिला  संक्रमित पाई गई

कनाडा से आई एक महिला डॉक्टरकनाडा से आई एक महिला डॉक्टर बुधवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। उत्तर प्रदेश में मामलों की कुल संख्या 10 हो गई है। महिला को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

कतर में कोरोना वायरस के एक दिन में 238 मामले सामने आए

कतर में कोरोना वायरस के एक दिन में 238 मामले सामने आए हैं। इससे देश में संक्रमित लोगों की संख्या 262 हो गई है। समाचार एजेंसी आइएएनएस ने इसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से दी है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सभी नए मरीजों को पहले तीन मामले सामने आने के बाद क्वॉरेंटाइन किया गया था।

वैश्विक महामारी घोषित हुआ कोरोना वायरस 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को  वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है। साथ ही उसने इसके खतरनाक स्तर पर प्रसार और गंभीरता और इसे रोक पाने में असमर्थता पर गंभीर चिंता जताई है। संगठन ने चीन के बाहर कोरोना वायरस  (COVID-19) के 4,596 नए मामले दर्ज किए हैं। इससे अभी तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37,371 हो गई है। मरने वालों की संख्या 1,130 हो गई है।

भारत ने 15 अप्रैल तक सभी देशों के वीजा को निलंबित किया

भारत ने इसके संक्रमण को रोकन के लिए 15 अप्रैल तक सभी देशों के वीजा को निलंबित कर दिया है। देश में अब-तक 60 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। वहीं अमेरिका ने एक महीने के लिए ब्रिटेन छोड़ पूरे यूरोप की यात्रा पर रोक लगा दी है। अमेरिका के 30 से ज्यादा राज्य इससे प्रभावित हो गए हैं। इसके चलते कई राज्यों ने इमरजेंसी घोषित कर दिया है। वायरस से मरने वालों की संख्या 31 हो गई है। अब तक 1,037 लोग संक्रमित हो गए हैं। हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम हैंक्स और पत्नी रीता विल्सन  कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दोनों वर्तमान में फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं।

सार्वजनिक रैलियां या सभा नहीं करेगी एनसीपी 

कोरोना वायरस के प्रसार के मद्देनजर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि हमने तय किया है कि हम कोई सार्वजनिक रैलियां या सभा नहीं करेंगे। हम सभी से अपील करते हैं कि  कोई बड़ी सभा आयोजित न करें। हमें सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। माहारष्ट्र में अभी तक 10 मामले सामने आए हैं।

थाईलैंड में 70 मामलों की पुष्टि, दक्षिण कोरिया में मरीजों की संख्या 7,869 हुई

थाईलैंड ने गुरुवार को 11 नए  की सूचना दी, जिससे दक्षिण पूर्व एशियाई देश में कुल मामलों की संख्या 70 हो गई। इससे यहां एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। दक्षिण कोरिया में 114 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमित लोगों की संख्या  7,869 हो गई है। जबकि, पांच अन्य लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों की संख्या 66 हो गया है।

चीन के बाहर 4,596 नए मामले दर्ज  

संगठन के अनुसार चीन के बाहर कोरोना वायरस  (COVID-19) के 4,596 नए मामले दर्ज किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार इससे अभी तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 37,371 हो गई है। दुनियाभर में करीब एक लाख 20 हजार लोग इससे संक्रमित हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 1,130 हो गई है। वहीं 4298 लोगों की जान जा चुकी है।

इटली में 827 मरीजों की मौत

चीन के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित इटली है। यहां अभी तक तक 827 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 12 हजार से ज्यादा संक्रमित हो गए हैं। चीन के वुहान शहर से फैला यह वायरस अभी तक 117 देशों में फैल गया है।

चीन में अभी तक 80,793 लोग संक्रमित

समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार चीन ने बुधवार को 15 नए मामलों की जानकारी दी। इससे यहां अभी तक 80,793 लोग संक्रमित हो गए हैं। वहीं 11 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 3,169 हो गई है। 11 में 10 मौतें हुबेई में हुई हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!