Breaking News :
>>‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक>>धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ>>सीएम धामी ने किया सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विमोचन>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगी मुहर>>लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने शहर के कई इलाकों का किया निरीक्षण>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का किया शुभारंभ>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि >>कट्टे में मिला महिला का शव, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पति ही निकला हत्यारा>>लियोनल मेसी ने रचा इतिहास- 900 गोल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने >>स्नेक वेनम मामला- सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दर्ज एफआईआर की रद्द>>पैरों में बार-बार होने वाली सूजन को न करें नजरअंदाज, हो सकता है दिल की बीमारी का संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदू नवसंवत्सर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने बढ़ाई उत्सुकता>>चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सीएम धामी से की मुलाकात, सड़कों की स्वीकृति पर जताया आभार>>मंत्री रेखा आर्या ने किया 110 शिकायतों का मौके पर निस्तारण>>राजस्व वसूली, गैस वितरण, अतिक्रमण और एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश>>रेल परियोजनाओं के बजट में 25 गुना वृद्धि, 40,384 करोड़ की नई लाइनें स्वीकृत>>मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य ब्रॉडबैण्ड समिति की 9वीं बैठक>>पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने श्री श्री रविशंकर से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्ड

धर्मनगरी में गुमनामी के कफन में दफन हो गईं 600 जिंदगियां

हरिद्वार: हर साल की तरह वर्ष 2017 में भी देश-विदेश से करोड़ों लोग मोक्ष की कामना लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। लेकिन, आस्था की इसी भीड़ में सैकड़ों अनजान जिंदगियां हमेशा के लिए गुमनामी के कफन में दफन हो गईं। हालांकि, पुलिस के रिकॉर्ड में सिर्फ 98 शव ही दर्ज हैं, जबकि लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करने वाली संस्था सेवा समिति के आंकड़े चौंका देने वाले हैं।

समिति ने इस साल 600 से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया। ऐसे में सवाल उठने लाजिमी हैं कि इतनी बड़ी तादाद में शव के रूप में मिले ये लोग कौन थे? हरिद्वार क्यों आए और उनकी मौत कैसे हुई? यह तमाम सवाल इन लावारिस शवों की तरह ही पुलिस के लिए भी पहेली बने हुए हैं। हरिद्वार में लावारिश लाशों का मिलना लगातार जारी है। चालू वर्ष भी अप्रैल माह तक अनेक लावारिश शव मिले हैं।

पतित पावनी गंगा हर साल करोड़ों लोगों को हरिद्वार खींच लाती है। लेकिन, यहां हर साल बड़ी तादाद में मिल रहे शव अपने पीछे कई सवाल भी छोड़ जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में कुल 98 लावारिस शव हरिद्वार, कनखल और आसपास के थाना क्षेत्रों में मिले।

इनमें बच्चों से लेकर महिलाएं व बुजुर्ग तक शामिल हैं, मगर 99 साल से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रही सेवा समिति के अध्यक्ष हरिराम कुमार बताते हैं कि हर माह औसतन 50 लावारिस शव अंतिम संस्कार के लिए पहुंच रहे हैं। समिति ने वर्ष 2017 में 600 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया।

लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये कौन लोग थे? इन्होंने मोक्ष प्राप्ति के लिए खुद गंगा की गोद को चुना या फिर कोई संयोग इन्हें यहां खींच लाया? इन सवालों के जवाब शवों की शिनाख्त के पीछे छिपे हैं, मगर अफसोस! शिनाख्त न होने चलते इन शवों का परिजनों के हाथों अंतिम संस्कार भी नहीं हो पाया। लावारिस के रूप में सिर्फ उनका हुलिया पुलिस की फाइलों में कैद होकर रह गया।

सामाजिक संस्थाएं कमा रहीं पुण्य 

अधिकांश लावारिस शवों की गुत्थी सुलझाने में पुलिस भले ही कामयाब नहीं हो पा रही है, लेकिन सामाजिक संस्थाओं के लिए यह लावारिस शव ही पुण्य कमाने का माध्यम बन रहे हैं। वर्ष 2018 में स्थापना के सौ साल पूरे करने जा रही सेवा समिति की ओर से खड़खड़ी श्मशान घाट पर लावारिस शवों का अपने खर्च से अंतिम संस्कार किया जाता है। सेवा समिति के अध्यक्ष हरिराम कुमार के मुताबिक प्रतिमाह औसतन 50 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

बताया कि 11 मार्च 2016 से 28 फरवरी 2017 तक कुल 447 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया, 326 शवों के अंतिम संस्कार में संस्था ने लकड़ी आदि की मदद की। वहीं, हर रविवार को गंगा के अलग-अलग घाटों की सफाई करने वाले स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल एवं उनकी टीम ने 14 शव गंगा से निकाले।

लावारिस शवों के आंकड़े

थाना————संख्या

हरिद्वार कोतवाली, 23

च्वालापुर कोतवाली, 27

कनखल थाना, 17

श्यामपुर थाना, 15

बहादराबाद थाना, 08

रानीपुर कोतवाली, 06

सिडकुल थाना, 02

कुल———- 98

गठित होगी अलग सेल

एसएसपी हरिद्वार कृष्ण कुमार वीके के मुताबिक गंगा और अन्य स्थानों से मिलने वाले लावारिस शवों की शिनाख्त के सभी संभव प्रयास किए जाते हैं। इसके लिए आसपास के राज्यों में भी पंफ्लेट भेजे जाते हैं। हालिया दिनों में कई शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शिनाख्त के लिए जल्द अलग से सेल गठित की जाएगी, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!