Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून के 200 स्थानों पर लगभग 500 कैमरे रखेंगे चप्पे चप्पे की निगरानी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अप्रैल 2021, बुधवार, देहरादून। स्मार्ट सिटी कंपनी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर ‘सदैव दून’ की सेवाओं का संचालन जनवरी 2021 से शुरू कर दिया गया था। विशेषकर इसके माध्यम से दून की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिल रही है। शहर के 200 स्थानों पर लगभग 500 कैमरे कार्य कर रहे हैं। स्मार्ट दून की बात करें तो हमारे पास भी अब विकसित राष्ट्रों की तरह अत्याधुनिक कंट्रोल रूम मौजूद है। इस कंट्रोल में बैठकर शहर के किसी भी हिस्से की निगरानी की जा सकती है। उच्च क्षमता के कैमरों की बदौलत यह सब हो पाता है। इन कैमरों की मदद से यातायात नियम के उल्लंघन पर 10 हजार से अधिक व्यक्तियों के चालान भी काटे जा चुके हैं।

ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए 49 ट्रैफिक सिग्नल, 133 ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरा, 58 रेड लाइट वाइलेशन डिटेक्शन व पांच इमरजेंसी कॉल बॉक्स कार्य कर रहे हैं। वर्तमान तक इस परियोजना के तहत ई-चालान सर्विसेज के तहत वाहनों की आवाजाही की निगरानी के लिए इंटेलिजेंट ट्रैफिक मॉनीटरिंग सिस्टम लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से पुलिस विभाग को इससे ट्रैफिक की निगरानी में मदद मिल रही है तथा वर्तमान तक पुलिस विभाग की ओर से 10,602 वाहनों के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए हैं।

इसके अतिरिक्त देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से अपष्टि प्रबंधन (कूड़ा प्रबंधन) बेहतर बनाने के लिए निकाय के अपष्टि एकत्र करने से लेकर निस्तारण में कार्यरत समस्त वाहनों की जीपीएस के माध्यम से निगरानी देहरादून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से की जाएगी, जिसके लिए देहरादून नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में लोगों के घरों के बाहर एक हेल्पलाइन क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। यह हेल्पलाइन क्यूआर कोड अपष्टि संग्रहणकर्ता की ओर से एक उपकरण से स्कैन किए जाएगें। इसके बाद देहरादून इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एवं शहरवासियों को संदेश पहुंचेगा, जो अपष्टि एकत्र करने की स्थिति को सुनिश्चित करेगा। वर्तमान तक डोर टू डोर अपष्टि एकत्र करने के लिए प्लेटफॉर्म मैपिंग कर लिया गया है। डोर टू डोर स्कैनिंग के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मैप किए गए मार्गों पर जीपीएस और सेंसर युक्त वाहनों को डोर टु डोर संग्रह के संचालन के लिए स्थापित कर दिया गया है। अपष्टि संग्रहण प्रबंध के तहत 11,038 हेल्पलाइन क्यूआर कोड वर्तमान तक लगाए जा चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!