Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बच्चों व किशोरों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में दवा की 50 लाख किट बांटी जायेंगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जून 2021, मंगलवार, लखनऊ। कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर से बच्चों व किशोरों को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश में दवा की 50 लाख किट बांटी जाएंगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दवा की 17 लाख किटों को हरी झंडी दिखाकर जिलों में रवाना करेंगे। शेष 33 लाख दवा की किटें जल्द जिलों में भेजी जाएंगी।

महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ० डी.एस. नेगी ने बताया कि किट में पैरासिटामाल, जिंक, विटामिन सी, विटामिन डी की गोलियों के साथ ओआरएस का घोल इत्यादि शामिल है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में वायरल फीवर, उल्टी व दस्त भी हो सकता है, ऐसे में निगरानी कमेटियों द्वारा लक्षण के आधार पर यह किट बांटी जाएगी। निगरानी कमेटियां अभी से ट्रेसिंग का काम करेंगी। जिन बच्चों को जरूरत होगी, उन्हें यह किट देंगी। बाकी संभावित तीसरी लहर के आने की स्थिति में बच्चों के प्रभावित होने पर इन्हें बांटा जाएगा। इसके लिए पहले से तैयारी की जा रही है। अभी 12 वर्ष तक की आयु के बच्चों को कोरोना की दवा देने की गाइडलाइन नहीं है। बाकी किशोरों को कोरोना से बचाव की दवा दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाइज कारपोरेशन लिमिटेड की प्रबंध निदेशक कंचन वर्मा ने बताया कि निगरानी कमेटियों के माध्यम से कोरोना के लक्षण युक्त बच्चों व किशोंरों को यह किट बांटी जाएंगी। इसके लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं, जिसके मुताबिक अलग-अलग किट बांटी जाएंगी। पहला आयु वर्ग नवजात शिशु से एक वर्ष तक के बच्चों का, दूसरा आयु वर्ग दो वर्ष से चार वर्ष तक, तीसरा आयु वर्ग पांच से 12 वर्ष तक के बच्चों और तीसरा आयु वर्ग 13 वर्ष से 18 वर्ष तक के किशोरों का है। उन्होंने बताया कि अभी तक चार चरणों में युवाओं और बुजुर्ग लोगों को दवा की करीब 68 लाख किट बांटी जा चुकी हैं। अब फिर से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए 71 लाख किट जल्द तैयार कर जिलों में भेजी जाएंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!