Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

दशहरा पर्व पर ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर 50 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन

5 अक्टूबर की सुबह इन सभी पुतलों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाएगा।

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अक्टूबर 2022, मंगलवार, ऋषिकेश/देहरादून। इस वर्ष दशहरा पर्व पर त्रिवेणी घाट पर 50 फीट के रावण, 45-45 फीट के कुंभकरण और मेघनाद के पुतले का दहन होगा। मुजफ्फरनगर से आई कारीगरों की टीम ने 5 अक्तूबर 2022 को आयोजित दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार किए हैं। इसके अलावा टीम ने दुर्गा मंदिर स्थित आईडीपीएल मैदान के लिए 60 फीट के रावण का पुतला तैयार किया है।

लक्ष्मणझूला स्थित किरमोला घाट के लिए टीम के कारीगरों ने 50 फीट रावण और 25-25 फीट के कुंभकरण और मेघनाद का पुतला तैयार किया हुआ है। 5 अक्टूबर की सुबह इन सभी पुतलों को निर्धारित स्थानों पर खड़ा कर दिया जाएगा। मोतीमहल सराफा बाजार मुजफ्फरनगर निवासी सफीक अहमद ने बताया कि वर्ष 1964 से उनके वालिद रियाजुद्दीन रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला बनाते थे। जब वह और उनके भाई रफीक अहमद छोटे थे तो वह भी यहां आकर अपने पिता के इस काम में हाथ बंटाते थे। पिता की मौत के बाद फिर उन्होंने इन पुतलों को बनाने की जिम्मेदारी ली। वर्ष 1990 से वह दोनों भाई अपनी टीम के साथ यहां पुतला बना रहे हैं। करीब तीन दशक से वह हर बार दशहरा पर्व पर ऋषिकेश के अलावा अन्य जगहों के लिए भी रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला तैयार करते हैं। कहा इस बार भी उन्होंने त्रिवेणी घाट के लिए करीब सवा लाख रुपये की लागत से तीन पुतले तैयार किए हैं। पुतला बनाने की कला उन्हें पिता की ओर से विरासत में मिली है। इसी से उनका रोजगार चलता है।

सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के कार्यक्रम संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने से अभी गंगा घाटों की छूकर बह रही है। जिसके कारण हर बार की तरह इस बार दशहरा पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करना मुमकिन नहीं है। इस बार इन पुतलों को नाव घाट के समीप खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते बीते दो वर्षों से दशहरा पर्व पर इतने बड़े पुतलों का दहन नहीं किया गया। उस समय प्रतिकात्मक रूप से छोटे-छोटे पुतले बनाकर उन्हें गंगा में प्रवाहित किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!