Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

केरल के कारण पूरे देश के कोरोना मामलों में हो रही है बढ़ोतरी

  • 24 घंटों में 46 हजार से ऊपर आए नए केस

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के नए मामले 40 हजार से ऊपर ही रहे। इसका एक और प्रमुख कारण है केरल। जहां संक्रमण बढ़ने से भारत में सामने आ रहे कुल मामलों की संख्या भी बढ़ रही है। केरल में लगातार कोरोना से बिगड़ते हालात को लेकर केंद्र की चिंता बढ़ती जा रही है।

वहीं, साथ लगते हुए राज्यों को भी इससे खतरा बढ़ जाता है और कहीं ना कहीं तीसरी लहर को लेकर भी चिंता है। पिछले दिन जहां पूरे देश में 44 हजार के पार मामले सामने आए थे। अब वहीं, शनिवार को रिपोर्ट हुए मामलों की संख्या 46 हजार से ऊपर दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,759 नए मामले सामने आए हैं और 31,374 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

वहीं, केवल केरल को ही इसलिए भारत में कोरोना के कुल मामलों को बढ़ाने का दोषी ठहराया जा रहा है, क्योंकि बीते दिन केरल में 32,801 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे और इनको जोड़ते हुए भारत ने आज कुल 46,759 नए मामले की सूचना दी। यानी तकरीबन ज्यादा मामले तो केवल केरल से ही दर्ज हुए हैं। वहीं, बीते दिन सामने आई रिपोर्ट में केरल में 18,573 लोगों की रिकवरी दर्ज की गई।…और वहां अब पॉजिटिविटी रेट 19.22% पर पहुंच गया है।

देश में पिछले घंटों में हुई मौतों की बात करें तो शुक्रवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 498 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, शनिवार को मौतों का आंकड़ा 509 तक पहुंच गया। केरल में बीते दिन 179 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी। वहीं, केरल में कोरोना का ताजा अपडेट सामने आते ही कयास लगाए जा चुके थे कि अगले दिन जारी होने वाले देश के कुल मामलों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, और वही हुआ।

केरल में 1,95,254 सक्रिय केस हैं।…और अब तक वहां 20,313 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि मंगलवार को भारत में 25 हजार मामले सामने आए थे। लेकिन दो दिनों के भीतर ही देश में 20 हजार कोरोना के मामलों की उछाल दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के सामने आ चुके मामलों की संख्या 3 करोड़ 26 लाख 49 हजार 947 हो गई है। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 18 लाख 52 हजार 802 पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 3 लाख 59 हजार 775 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 37 हजार 370 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,61,110 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,68,87,602 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

केरल में पिछले 24 घंटों में 1,70,703 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं, देश में बीते दिन एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। यह पहली बार था। इसके साथ ही देश में अब तक 62 करोड़ 29 लाख 89 हजार 134 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!