Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

इंदिरा सरकार में लगाए गए आपातकाल की 44वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया ‘काला दिवस’

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 जून 2021, शुक्रवार, ऋषिकेश। आपातकाल की बरसी पर भारतीय जनता पार्टी ने काला दिवस मनाया। इस दौरान तीर्थ नगरी ऋषिकेश में इस घटना को याद करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि आज का ये दिन याद दिलाता रहेगा कि किस तरह कांग्रेस ने अपनी सरकार बचाने के लिए मनमानी की।

इंदिरा सरकार में लगाए गए आपात काल के विरोध में भाजपा की जिला इकाई ने त्रिवेणी घाट स्थित गांधी स्तंभ पर जिला मंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में अपनी बांह पर काली पट्टी बांध कर सांकेतिक विरोध जाहिर किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहीं नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारत के इतिहास में हमेशा काले दिन के तौर पर याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के इतिहास का काला दिन है। ये दिन याद दिलाता है कि किस तरह कांग्रेस सरकार ने दमनकारी नीति के तहत लोगों में डर पैदा किया और अपनी सरकार बचाने के लिए मनमानी की। भाजपा के जिला मंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए लड़ने वालों को देश कभी नहीं भूलेगा

इस दौरान अनीता रैना, विजय बडोनी, चेतन शर्मा, अक्षय खैरवाल, प्रकांत कुमार, पवन शर्मा, मदन कोठारी, शरद तायल, नवल कपूर, विनोद शर्मा, अजय कालड़ा, मदन कोठारी, रमेश अरोड़ा, चेतन शर्मा, राजपाल ठाकुर, राजीव गुप्ता, अख्तर साबरी, रणवीर सिंह, रवि गुप्ता, रोमा सहगल, बबीता, प्रकान्त कुमार, अक्षय खैरवाल, गौरव कैंथोला आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!