Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
उत्तराखण्ड

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती 43 मरीज फरार, 13 को पकड़ा

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के सिनौला स्थित जागृति नशा मुक्ति केंद्र का दरवाजा तोड़ कर यहां भर्ती 43 मरीज फरार हो गए। यह सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया। आसपास के थानों को अलर्ट करते हुए शहर की नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू की गई, जिसमें देर रात तक 13 को पकड़ लिया गया। बाकी फरार मरीजों की तलाश के लिए सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग की जा रही है। गौरतलब है कि नशा मुक्ति केंद्र के सीसीटीवी कैमरे चार-पांच दिन से खराब हैं।

गत शाम साढ़े सात बजे के करीब नशा मुक्ति केंद्र के भीतर मौजूद मरीजों ने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद सामने की ओर से खुलने वाले दरवाजे को तोड़ दिया और एक-एक कर 43 मरीज बाहर निकल गए। मरीजों को इतनी संख्या में बाहर जाते देख वहां मौजूद कर्मियों व सिपाहियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सभी कर्मचारियों को मारने के लिए ललकारने लगे। इससे वह पीछे हट गए।

लिहाजा सभी 43 मरीज वहां से भाग निकले। केंद्र में मौजूद कर्मियों व सिपाहियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद राजपुर, कैंट व डालनवाला पुलिस की टीमें वहां पहुंचकर भागे लोगों की तलाश में जुट गईं। इस बीच सीओ मसूरी बीएस चौहान भी केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि केंद्र से भागे मरीजों की तलाश की जा रही है। पूरे शहर में चेकिंग की जा रही है। जल्द ही अन्य को भी पकड़ लिया जाएगा।

न छूटने के डर से भागने का शक

पुलिस के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों की ओर से कुछ दिन पहले जिला प्रशासन को शिकायत दी गई थी कि केंद्र में भर्ती लोगों को यातनाएं दी जा रही हैं। उनके साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जा रहा है।

डीएम ने इसकी जांच सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल को सौंपी। चार दिन पूर्व उन्होंने केंद्र का निरीक्षण भी किया था। उस समय यहां 97 मरीज भर्ती थे, जिसमें 20 लोगों को काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।

इधर दो अवकाश के चलते मंगलवार को जब कोई काउंसलिंग के लिए नहीं पहुंचा तो मरीजों को लगा कि अब वह घर नहीं जा पाएंगे। माना जा रहा है कि यहां फंस जाने के डर से उन सभी ने यह कदम उठाया।

दो सिपाही भी थे मौजूद

यातना की शिकायत के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर यहां चार पुलिस कर्मियों की तैनाती भी कर दी गई थी। मंगलवार को उसमें से दो केंद्र में ही मौजूद थे, लेकिन उन्हें भी इस बात की भनक तब लगी, जब 43 मरीज वहां से भाग निकले। सिपाहियों ने मरीजों को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन संख्या अधिक होने और मरीजों का गुस्सा देखते हुए उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े।

55 हजार रुपये है पांच महीने की फीस

जागृति नशा मुक्ति केंद्र में किसी व्यक्ति से नशा छुड़ाने के लिए कम से कम पांच महीने रखा जाता है। इसकी फीस करीब 55 हजार रुपये होती है। मगर इसके बदले उन्हें सुविधाएं मिलने के बजाए यातनाएं मिलती हैं।

77 लोगों के लिए सिर्फ दो शौचालय

केंद्र की मौजूदा स्थिति सिर्फ इसी बात से समझी जा सकती है कि केंद्र में वर्तमान में रखे गए 77 मरीजों के लिए केवल दो शौचालय ही हैं। सीओ मसूरी ने बताया कि केंद्र की खामियों से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।

देखी जा रही सिपाहियों की भूमिका 

देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र से फरार 13 लोगों को पकड़ लिया गया है। प्रथम दृष्ट्या यही प्रतीत हो रहा है कि तीन दिन से काउंसलिंग न होने से उन्हें लगने लगा था कि वह घर नहीं जा पाएंगे। ऐसे में यह कदम उठाया। केंद्र पर मौजूद सिपाहियों की भूमिका देखी जा रही है, फिलहाल उनकी ओर से अभी कोई खामी प्रकाश में नहीं आई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!