Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

करनाल से 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2022, गुरुवार, करनाल। हरियाणा के सीएम सिटी में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। करनाल पुलिस ने मधुबन थाना क्षेत्र चार संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादी किसी बड़े आतंकी हमले की फिराक में थे। आतंकियों के तार पाकिस्तान से भी जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। पकडे़ गए आतंकियों के नाम गुरप्रीत, संदीप, परमिंदर और भूपेंद्र है। इनमें तीन फिरोजपुर के रहने वाले हैं और एक लुधियाना का है। 

पुलिस की चार टीमों ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिल्ली नंबर की इनोवा गाड़ी को दिल्ली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित बसताड़ा टोल के पास रोका जिसके बाद इन आतंकियों को पकड़ने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद किए। इनके पास से देसी पिस्टल 31 जिंदा कारतूस बारूद से भरे दिन कंटेनर और ₹130000 बरामद हुए हैं। आतंकी इनोवा कार से पंजाब से दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस अभी इस मामले में ज्यादा कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। करनाल एसपी लगातार मामले की जांच कर रहे। जल्द ही वे इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकते हैं। पुलिस की ओर से फिलहाल विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला करनाल के मधुबन थाने में दर्ज कराया गया है और इंद्री कि एसपी हिमाद्री कौशिक को जांच सौंपी गई है।चंडीगढ़, करनाल आईबी की टीमें भी आतंकवादियों से पूछताछ कर रही हैं

करनाल एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार पाकिस्तान में रह रहे आतंकी हरजिंदर सिंह ने इन आतंकियों को यह कंटेनर और अन्य सामान तेलंगाना के आदिलाबाद जिले की एक लोकेशन पर पहुंचाने की हिदायत दी थी। इन आतंकियों के फोन में भी यह लोकेशन मिली है। इन आतंकियों में सबसे मुख्य गुरप्रीत माना जा रहा है जिसके साथ पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरजिंदर सिंह का लगातार कम्युनिकेशन बना हुआ था।

गुरप्रीत जेल में रहते समय राजवीर नामक एक अन्य अपराधी के संपर्क में आया था जो पहले से हरजिंदर के साथ जुड़ा हुआ था उसी ने राजवीर का संपर्क हरजिंदर से कराया जिसके बाद उसने हरजिंदर के लिए काम शुरू कर दिया। ऐसी जानकारी मिल रही है कि इससे पहले भी हरजिंदर सिंह की ओर से इन आतंकवादियों को असाइनमेंट दिए जा चुके हैं। जिसके तहत ये महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में भी हथियार सप्लाई करके आए थे। घटना के तुरंत बाद ही आसपास के जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। करनाल में नाके लगा दिए गए हैं। आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!