Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कम होते जा रहे हैं कोरोना से मौत के आँकड़े, पिछले 24 घंटों 39,361 नए मामले

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना की दूसरी लहर दिन प्रति दिन कम होती जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर देशभर में 39,361 कोरोना के नए मामले और 416 मौतें दर्ज की गईं हैं।

सोमवार को सरकार की तरफ से जारी आकंड़ों के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामले 4,11,189 हैं। अब तक देश में 3,05,79,106 लोग कोरोना से उबर चुके हैं। देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4,20,967 है। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण के आंकड़ों की बात करें तो देश में अब तक कुल 43,51,96,001 टीके के डोज लगाए जा चुके हैं।

सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केंद्र ने अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 45.37 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक प्रदान की है। मंत्रालय ने कहा कि 59,39,010 और खुराकें जो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी ये अभी पाइपलाइन में हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई की अग्रिम पंक्ति में अपनी पहली जद्दोजहद की। देश में 1 मार्च से टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू हुआ था, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति और 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीका लगवाना शुरू किया गया।

गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लोगों में सतर्कता देखने को नहीं मिल रही है। लापरवाही बढ़ने के कारण संक्रमण में वृद्धि होने की आशंका बनी हुई है। अगर अब भी लोग नहीं संभले तो जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगेंगे और आंकड़ों में तेजी से उछाल देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!