Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

जापानी क्रूज पर 39 मामलों की पुष्टि हुई, चीन में मरने वालों का आकड़ा 1110 से पार

जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर 39 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जापान के स्वास्थ्य मंत्री कतसुनोबू काटो ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार क्रूज पर इसके 174 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि 53 में से 39 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने साथ ही कहा कि वहां तैनात कुछ अधिकारी भी इससे संक्रमित हो गए हैं। बता दें कि चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,110 हो गई। 44,200 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

Coronavirus LIVE Updates

सिंगापुर में 45 मामले सामने आए

कोरोना वायरस के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए, दक्षिण कोरिया और इजराइल ने अपने नागरिकों को सिंगापुर की यात्रा न करने की सलाह दी है, जहां 10 फरवरी को घातक वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। यहां अभी-तक 45 मामले सामने आए हैं।

कई देशों ने जारी की एडवाइजरी

सीएनए ने बताया कि इंडोनेशिया और ताइवान ने अपने लोगों को सिंगापुर का दौरा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, जबकि कुवैत और कतर ने भी यात्रा सलाह जारी की है। दोनों देशों ने नागरिकों को महामारी के मद्देनजर देश में गैर-जरूरी यात्रा स्थगित करने का आग्रह किया है।

हांगकांग में  49 मामले सामने आए 

समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार चीन के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि 8,204 मरीज गंभीर स्थिति में है और 16,067 लोगों को वायरस से संक्रमित होने का संदेह है। कुल 4,740 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। मंगलवार के अंत तक, हांगकांग में एक मौत सहित 49 मामले सामने आए हैं, मकाऊ में 10 और ताइवान में 18 मामले दर्ज किए गए हैं।

वायरस को ‘COVID-19’ नाम दिया गया

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार मंगलवार को 94 लोगों की हुबेई प्रांत में मौत हुई। जबकि, 1,638 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि हुबेई से ही यह वायरस दिसंबर में फैला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा आयोजित जिनेवा में एक सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर वायरस को ‘COVID-19’ नाम दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!