Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3727 नए मामले, कुल एक्टिव मामले 31,310

अकेले जनपद देहरादून में सर्वाधिक 1264 मामले, कोरोना संक्रमण से 05 व्यक्तियों की हुई मृत्यु

➧ फेस मास्क का हमेशा प्रयोग करें।
➧ दो गज की दूरी, बहुत ही जरूरी।
➧ जब तक बहुत ही जरुरी न हो घर से बहार नहीं निकालें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जनवरी 2022, रविवार, देहरादून। रविवार सांय 6:00 बजे, स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3727 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और इसी के साथ राज्य में संक्रमितों का आँकड़ा 4,00,401 पहुँच गया है। अकेले देहरादून जनपद में बीते 24 घंटों के अंदर 1264 कोरोना पॉजिटिव मामलों का पाया जाना निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।
राज्य में आज कोरोना से 5 मरीजों की मौत हुई। अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का कुल आँकड़ा 7480 पहुँच गया है।

राज्य में बीते 24 घंटों आज 1270 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक कुल 3,53,346 कोरोना संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है और वह स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कुल 8265 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को प्रदेश से बाहर दूसरे प्रदेशों में भेजा जा चुका है। प्रदेश में अब कुल 31,310 कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामले हैं।
आज 17,789 सैंपल्स को जाँच के लिए भेजा गया है।

उत्तराखंड में जिलेवार आज, 23 जनवरी 2022, रविवार को पाए गए कोरोना कोविड-19 के नए मामलों की संख्या
देहरादून : 1264
हरिद्वार : 826
नैनीताल : 200
उधमसिंह नगर : 252
पौड़ी गढ़वाल : 220
अल्मोड़ा : 25
टिहरी गढ़वाल : 99
पिथौरागढ़ : 157
चम्पावत : 87
चमोली : 159
उत्तरकाशी : 78
रुद्रप्रयाग : 259
बागेश्वर : 101
कुल : 3727

उत्तराखंड में कोविड-19 संक्रमितों की ठीक होने की दर (रिकवरी रेट) : 88.25 %.

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए:
➥ शासन-प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।
➥ मास्क का प्रयोग करें।
➥ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें (दो गज की दूरी बनाये रखें)।
➥ आरोग्य सेतु एप्प का उपयोग करें।
➥ जब आवश्यक हो तभी बहार निकालें।
➥ भीड़-भाड़ वाली जगहों में जाने से बचें।
➥ नाक, मुँह व आखों को हाथों से नहीं छुयें।
➥ किसी भी प्रकार के सामान को घर में लाते हैं तो पहले उसे ठीक से धोकर रखें / उपयोग में लायें। यहाँ तक कि फल, सब्जी व दूध को जिस थैली/पन्नी में लाते हैं, पहले उसको ठीक से पानी से धोयें तथा फिर अपने हाथों को भी धोकर सैनिटाइज करें।
➥ यदि आपको लगता है कि आप किसी ऐसे क्षेत्र से आकर अपने घर में प्रवेश कर रहे है तो घर के अंदर प्रवेश करते ही अपने हाथों को सैनिटाइज करें फिर अच्छी तरह से हाथ, पॉव, मुँह धोकर, पुनः हाथों को सैनिटाइज करें। यदि आवश्यकता हो तो नहाकर कपड़ों को धो डालें तथा घर के गेट, हैंडिल व रेलिंग आदि को सैनिटाइज करें।
➥ हाथों को बार-बार धोते रहें एवं सैनीटाइज़ करें।
➥ गरम पानी का सेवन करें।
➥ लक्षण महसूस होते ही चिकित्सक की सलाह लें एवं जाँच करवायें।

हम और आप, सभी स्वस्थ्य रहें, ‘आकाश ज्ञान वाटिका’ परिवार यही कामना/प्रार्थना करता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!