Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में जहरीली गैस की चपेट में आने से CO, SDM समेत 35 लोग बेहोश

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2022, मंगलवार, रुद्रपुर उत्तराखंड में ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में मंगलवार की सुबह कबाड़ी के गोदाम में रखे गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया। जिसकी चपेट में आकर आसपास के लोग बेहोश होने लगे। सूचना के बाद एसएसपी, एसडीएम, सीेओ, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश हो चुके हैं। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सभी को ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया है। 35 में 10 लोगों को आईसीयू में रखा गया है, जबकि शेष लोगों को सामान्य वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी ली और तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस सिलेंडर में कौन सी गैस थी, इसका पता नहीं चल सका है। इसका पता लगाने में केमिस्टों की भी मदद ली जाएगी।

एसडीएम, सीओ और एसडीआरएफ के कर्मचारियों समेत अब तक करीब 35 लोग बेहोश

  • एसएसपी मंजूनाथ टीसी
  • एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा
  • मुख्य अग्निशमन अधिकारी बंशलाल यादव
  • सीओ के हनरहि गणेश सत्याल
  • सीओ यातायात आशीष भारद्वाज
  • सीओ यातायात के गनर भुवन चन्द्र
  • एसडीआरएफ के इंचार्ज बालम सिंह
  • एसडीआरएफ के चंदन बिष्ट
  • चंदन सिंह,फायरब्रिगेड
  • एसडीआरएफ प्रकाश मेहता

गैस से बेहोश हुए लोग

  • रामवती w/o सर्वेश
  • सीमा w/o धर्मेंद्र
  • शीतलw/o नामालूम
  • विशाल s/० सर्वेश
  • बबली देवीw/o सर्वेश
  • लक्ष्मी 17 वर्ष
  • सचिन s/oराजवीर
  • सलोनी s/o राजवीर
  • स्वाति s/oराजवीर
  • विकास
  • पूनम
  • सोनी s/oइकबाल
  • मुकेशs/oअनोखेलाल
  • शीला s/oप्रेमशंकर
  • ज्योत्सना w/oउत्तम गोल्डर
  • पंकज s/o मुन्ना लाल
  • जोगराजs/oकिशनलाल
  • राजवीरs/o ओमप्रकाश
  • अनीता w/o रामसेवक
  • पुष्पा देवीw/oप्रमोद
  • नितिनs/o प्रमोद कुमार

जिट कैंप के आजाद नगर/राजा कॉलोनी में अचानक कबाड़ी के गोदाम में रखा गया गैस सिलेंडर से हुआ रिसाव

मंगलवार सुबह ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर/राजा कॉलोनी में अचानक कबाड़ी के गोदाम में रखा गया गैस सिलेंडर से रिसाव हो गया। तेज दुर्गन्ध के चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। देखते ही देखते गैस तेजी से फैल गई। जिससे वहां रहने वाले कुछ लोग गैस लगने से बेहोश हो गए।

इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही गैस लगने से बेहोश हुए रामावती, सीमा और धर्मेंद्र को पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि कबाड़ी के गोदाम में रखा गया गैस सिलेंडर लीक हुआ है। जिससे तीन लोग बेहोश हुए। पता लगाया जा रहा है की सिलेंडर में कौन सी गैस थी। इसके लिए कबाड़ी से पूछताछ की जा रही है।

गैस रिसाव के दौरान कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई। जिसकी सूचना पर कई एंबुलेंस मौके पर रवाना हुई। जहां से तीन लोगों को जिला अस्पताल के लिए भेज दिया। जबकि 6 से अधिक लोगों को सांस की परेशानी हुई। इस पर एंबुलेंस में रखे गए सिलेंडरों से उन्हें ऑक्सीजन दिया गया। बाद में उनकी हालत में सुधार हो गया।

जहरीली गैस के रिसाव रिसाव की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा को भी उल्टी की शिकायत हो गई। जबकि गोदाम के पास चूहे की मौत हो गई। तो पास में लगा पौधा भी पूरी तर से झुलस गया।

जिला अस्पताल के आईसीयू में गैस पीड़ित एसडीएम, एसडीआरएफ, पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों का हालचाल जाजने के लिए एडीएम वित्त डॉ ललित नारायण मिश्रा पहुंचे हैं। सीएमओ डॉ सुनीता चुफाल रतूड़ी भी लगातार स्थितियों पर नजर जमाए हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!